Monkeypox: कोरोना के बीच ब्रिटेन में जानवरों से इंसानों में फैलने वाले वायरस का प्रकोप

India Uncategorized

ब्रिटेन में मंकीपॉक्स वायरस का एक मामला सामने आया है। बीमार शख्स का लंदन के अस्पताल में उपचार चल रहा है। वो हाल ही में नाइजीरिया से आया था। माना जा रहा है कि वो वहीं पर वायरस की चपेट में आया। ब्रिटेन की हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी का कहना है कि मंकीपॉक्स एक दुर्लभ वायरस है। यह आसानी से नहीं फैलता है। इसके लक्षण मामूली हैं। राहत की बात ये है कि पीड़ित जल्दी ठीक हो सकते हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार यह वायरस चूहे जैसे संक्रमित जीवों से मनुष्य में फैलता है। इसके शुरुआती लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, ठंड लगना और थकावट शामिल हैं। यह अक्सर चेहरे से शुरू होकर शरीर के अन्य भागों में फैल जाता है। संक्रमण के दौरान शरीर पर दाने दिखने लग जाते हैं। वायरस त्वचा, सांस नली, आंख, नाक या मुंह के माध्यम से प्रवेश करता है।
ब्रिटिश एजेंसी का कहना है कि वायरस तभी फैलता है, जब कोई संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में हो। यह वायरस पश्चिम और मध्य अफ्रीका के कुछ हिस्सों में जंगली जानवरों से पाया गया है। फिलहाल माना जा रहा है कि यह चूहों से फैलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *