Horoscope: भूमि भवन में निवेश और विदेश जाने के योग बन रहे हैं, मगर किसके

India International Uttar Pradesh Uttarakhand अपराध-अपराधी खाना-खजाना खेल-खिलाड़ी टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण बॉलीवुड युवा-राजनीति लाइफस्टाइल वीडियो शिक्षा-जॉब

Horoscope: 21 अप्रैल को भूमि भवन में निवेश और विदेश जाने के योग बन रहे हैं, मगर किसके, जानने के लिए पढ़िए उत्तराखंड के जाने-माने ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री द्वारा लिखित राशिफल

मेष राशि :- बोलने से पहले सोचें और कड़वी बातें बोलने से बचें।आपके द्वारा किसी परिजन का अपमान हो सकता है,आज के दिन विनम्र बनें।आजीविका से जुड़े मामले में सफल बनेंगे।

वृषभ राशि :- संतान की उन्नति की बाधाएं खत्म होंगी। पिता से संबंध कमजोर हो सकते हैं। व्यापार व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत है,अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाएं और आलस्य त्यागें।

मिथुन राशि :– बड़ों की बात मानें,दूसरों की निंदा करने से बचें।पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा,जीवनसाथी से अनबन हो सकती है,ये घर में तनाव उत्पन्न करेंगी।आर्थिक मामलों में सतर्क रहें,जमीन जायदाद से जुड़े काम सफल होंगे।

कर्क राशि :- निजी जीवन में व्यस्त रहेंगे,नौकरी पेशा लोगों के लिए समय उपयुक्त है।वाहन सुख संभव है,लंबी दूरी की यात्रा होगी।पैसों के लेनदेन में सतर्कता रखें,उधार दिया हुआ पैसा मिलने से रूके कार्य पूरे होंगे।

सिंह राशि :- अपनी वाणी को मधुर बनाएं,अपनों से बड़ों का आदर करें।राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।पिता से संबंध मधुर होंगे,अध्ययन के लिए समय शुभ है।

कन्या राशि :- लंबे समय से रूके प्रॉपर्टी से संबंधित काम समय पर पूरे होंगे।इससे तनाव भी कम होगा।न्यायालय से जुड़े मामले आसानी से निपटेंगे,किसी संत का मार्गदर्शन जीवन में आगे बढ़ने में सहायक होगा।

तुला राशि :- कार्यस्थल पर अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी,धन कोष में बढ़ोतरी होगी।संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा,प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने के योग हैं।

वृश्चिक राशि :- दूसरों के निजी मामलों में दखल देना बंद करें,अपनी बुरी आदतों को समय रहते सुधारें वर्ना परेशानी का सामना करना पड़ेगा।नौकरी में अधिकारियों से अनबन संभव है,व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं।

धनु राशि :- बैंक से संबंधित कर्ज लेने की प्रक्रिया आसानी से पूरी होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।अनावश्यक खर्च बढ़ेगा,दोस्तों के साथ यात्रा के योग हैं।

मकर राशि :- अपने काम पर ध्यान दें,आलस्य न करें।व्यापार में नए अनुबंध फायदेमंद होंगे।बचत बढ़ेगी। भूमि भवन में निवेश करने का मन करेगा, विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि :– किसी भी कार्य को न करने का मन होगा,मन में अनजान भय बना रहेगा।अपने व्यवहार में सुधार की आवश्यकता है।नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव है।प्रेम प्रसंग के चलते घर परिवार का माहौल तनावपूर्ण रहेगा।

मीन राशि :- संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा,पारिवारिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे।परिजनों से कोई खुशखबरी मिल सकती है,संतान के विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी,आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *