Horoscope: 14 अप्रैल को देश के संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर का जन्मदिन, क्या हमारा भी होगा ऐसा ही उज्जवल भविष्य

India International Uttar Pradesh Uttarakhand अपराध-अपराधी खाना-खजाना खेल-खिलाड़ी टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण बॉलीवुड युवा-राजनीति लाइफस्टाइल वीडियो शिक्षा-जॉब

Horoscope: 14 अप्रैल को देश के संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर का जन्मदिन, क्या हमारा भी होगा ऐसा ही उज्जवल भविष्य… जानने के लिए पढ़िए उत्तराखंड के जाने-माने ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री द्वारा लिखित राशिफल

मेष राशि :- आज दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी।व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में आशानुकूल लाभ होने की संभावना बन रही है।मित्रों के साथ आनंदप्रद समय बीतेगा।आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

वृषभ राशि :– दूसरों के विवादों में खुद को शामिल न करें।गैरजरूरी वाद-विवाद से बचकर रहें।पुरानी उधारी,लेनदारी में सफलता मिलेगी।नवीन कार्य रचनाओं को साकार रूप दे सकते हैं।

मिथुन राशि :- आज दोपहर के बाद अनुकूलता महसूस करेंगे।नौकरीपेशा लोगों के पदोन्नति की संभावना है।व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ होगा।प्रभावी वातावरण आपके लिए रहेगा।

कर्क राशि :– आजीविका के नए स्त्रोत मिलेंगे।कामकाज में मन लगेगा।दूसरों की मदद मिलेगी।बोलचाल में संयम रखें।पारिवारिक समस्याओं का निदान होगा,जिससे प्रसन्नता का वातावरण बनेगा।

सिंह राशि :- अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।दोस्तों के साथ मौजमस्ती में समय बितेगा।क्रोध, उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी।प्रवास में सतर्कता आवश्यक है।

कन्या राशि :- आज परिजनों के सहयोग से आयोजन सफल होंगे।आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी।बुजुर्गों के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।कामकाज में आशानुकूल अवसर प्राप्त होंगे।विरोधी अपने मंतव्य में कामयाब नहीं हो पाएंगे।

तुला राशि :- आज भवन भूमि से संबंधित कोई बड़ा निर्णय लेने के योग हैं।स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा।पुरानी उधारी,लेनदारी में सफलता मिलेगी।न्याय पक्ष उत्तम होगा।

वृश्चिक राशि :- ज्यादा सोचने से भी कभी कभी निर्णय लेने में अक्षम रहते हैं।बोलचाल की भाषा में सावधानी जरूरी है।विलासिता के प्रति रूझान बढ़ेगा।धन-संपत्ति में बढ़ोतरी से आत्मप्रसन्नता का अनुभव होगा।

धनु राशि :- करोबार में तरक्की न मिलने से तनाव बढ़ेगा।कर्ज चुकाने में धन व्यय होगा।व्यापार मध्यम रहेगा,संतान के व्यवहार से मन दुखी होगा।आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता रहेगी।समय पर कार्य पूरा न होने से तनाव रहेगा।

मकर राशि :– संतान सुख मिलने से वातावरण खुशनुमा होगा।अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी।

कुंभ राशि :- अपनी सोच बदलें स्थिति बदलने लगेगी।आर्थिक स्थिति सुधरेगी,पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।सोच-समझकर निर्णय लेने से लाभ होगा।निराशा के वातावरण से बाहर निकल सकेंगे।

मीन राशि :- अपनों से मनमुटाव तनाव बढ़ा सकता है।आलस्य की अधिकता रहेगी।महत्वपूर्ण कार्यों में प्रतिबद्ध होकर स्वयं सक्रिय होना आवश्यक है।साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा।वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *