Horoscope: 10 अप्रैल को कैसा रहेगा आपका राशिफल

India International Uttar Pradesh Uttarakhand अपराध-अपराधी खाना-खजाना खेल-खिलाड़ी टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण बॉलीवुड युवा-राजनीति लाइफस्टाइल वीडियो शिक्षा-जॉब

Horoscope: 10 अप्रैल को कैसा रहेगा आपका राशिफल , जानने के लिए पढ़िए उत्तराखंड के जाने-माने ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री द्वारा लिखित अपना राशिफल

मेष राशि :- अपने विवेक से हर कार्य में सफलता पाएंगे।निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें।मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी।आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा।माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।किसी विशेष व्यक्ति से संबंध बनेंगे।

वृषभ राशि :– आपकी कई दिनों से चली आ रही कोई चर्चा सफल होगी।किसी रिश्तेदार की मदद से संतान के विवाह संबंधी अड़चन दूर होगी।कार्यस्थल पर कर्मचारी को नुकसान हो सकता है,सभी को सतर्क करें।

मिथुन राशि :- किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी।आज बिना मांगे किसी को सलाह न दें।समय की गति विपरीत है,कुछ निर्णय जल्दबाजी में लेने होंगे।परिवार के साथ समय व्यतीत होगा।उन्नति में अवरोध आ सकते हैं।

कर्क राशि :- अपनी कार्य प्रणाली को बदलना होगा।व्यस्तता के चलते आपके निजी कार्य अधूरे रहेंगे।भूखंड संबंधी अनुबंध हो सकते हैं।समय रहते अपनी आदत सुधार लें।महत्वपूर्ण कार्यभार मंगलवार को मिल सकते हैं।

सिंह राशि :- संचित धन का प्रयोग धार्मिक आयोजनों में करेंगे।विरोधी आपका कार्य बिगाड़ सकते हैं।करियर के प्रति आप सजग रहें।नौकरी के संदर्भ में जानकारी जुटाने में लगे रहेंगे।घर गृहस्थी के सामान जुटाने में लगे रहेंगे।

कन्या राशि :- आज राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।भवन दुकान की मरम्मत पर धन लगेगा।पूर्व में किए निवेश से लाभ होगा।न्याय विभाग से जुड़े लोगों की यश कीर्ति में वृद्धि होगी।

तुला राशि :- आप की चंचलता के चलते संबंध कमजोर होंगे।किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझें,उसके प्रति समर्पित रहें तो ही मंगलवार को आप सफल होंगे।शेयर वायदा से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश करें। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।

वृश्चिक राशि :- थोड़ा धैर्य रखें।समय विपरीत है,शांत रहें।किसी का गुस्सा अपनों पर न उतारें।परिवार के लोगों से आज किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।आज धन आगमन संभव है।

धनु राशि :- आज आपको पारिवारिक सुख मिलेगा।विदेश में व्यापार स्थापित हो सकता है।विवाह योग्य जातक प्रसन्न रहेंगे।राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।धार्मिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

मकर राशि :- उल्लास उमंग के साथ दिन की शुरुआत होगी।पारिवारिक माहौल खुशनुमा होगा।किसी के उत्तर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।स्नेह प्रस्ताव प्रतिकूल होंगे।लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे।

कुंभ राशि :- नौकरी बदलने से लाभ होगा।मित्रों के सहयोग से काम होंगे।आज धनलाभ होगा।यात्रा सफल रहेगी।विवाद आदि से क्लेश होगा।भागदौड़ अधिक होगी।निवेश शुभ रहेगा।

मीन राशि :– समय के साथ स्वयं को भी बदलें,अपने व्यवहार में नम्रता लाएं।कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे।भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *