बैंक खाता चीज किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

India Uttar Pradesh टेक-नेट तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण युवा-राजनीति


कांग्रेस द्वारा पार्टी के बैंक खाते सीज किये जाने में भारतीय जनता पार्टी का हाथ बतलाते हुए कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया किया।कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनावों में मुख्य विपक्षी के सामने आर्थिक रुकावटे डाल कर भाजपा लोकतंत्र को कलंकित करने का काम कर रही है।


लव इंडिया, मुरादाबाद। शनिवार को पार्टी के प्रांतीय आवाह्न पर जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने आरोप लगाया कि ईडी व इन्कम टैक्स के जरिये भाजपा विपक्षियों में आतंक फैलाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा काँग्रेस के खातों से पहले 136 करोड़ का आयकर जबरिया बसूलने के बाद पिछले सात सालों के रिटर्न निकलवाकर लगभग 1900 करोड़ की जुर्माना बसूली का नोटिस इस चुनावी दौर में आयकर विभाग ने भेज दिया। जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद बने भाजपा पर विपक्ष विहीन राजनीति किये जाने की कोशिशें करने व लोकतंत्र को कलंकित किये जाने का भी आरोप लगाया।


कांग्रेस नेताओं ने जोरदार नारेबाजी कर जिला प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा। इसके जरिए राष्ट्रपति से केन सरकार के इशारों की की जाने वाली इन कार्यवाहीयो को तत्काल रुकवाने की मांग की। आज के कार्यक्रम में पीसीसी अनूप दुबे,अमीरुल हसन जाफरी,विवेक गुप्ता,अकरम खा, अफजल साबरी,राजेन्द्र वाल्मीकि, श्याम बाबू वाल्मीकि, भयंकर सिंह बौद्ध, शिशुपाल जाटव, पार्षद मोहम्मद जुनेद, दानिश सैफी, शहजाद खान, शिवराज गुर्जर, इरशाद हुसैन, अनुराग शर्मा, मोहतशीम मुख्तार, गौरव त्रिवेदी विवेक सागर नेम सिंह सोनी सैफी मोहम्मद सलाउद्दीन बननै पहलवान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *