क्रिकेटर यूसुफ पठान की उम्मीदवारी पर टीएमसी में बवाल, विधायक ने दी धमकी
बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस द्वारा राज्य की सभी 42 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा के बाद से पार्टी के अंदर ही कलह शुरू हो गई है। टिकट बंटवारे से नाराज पार्टी के कई नेता बगावत पर उतर आए हैं। बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह के बाद अब मुर्शिदाबाद जिले के भरतपुर से तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर बहरमपुर सीट से कांग्रेस के पांच बार के सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान को उम्मीदवार बनाए जाने से बेहद नाराज हैं। पठान को टिकट दिए जाने पर बगावती तेवर दिखाते हुए उन्होंने पार्टी को धमकी दी है।
Ruckus in TMC over the candidature of cricketer Yusuf Pathan, MLA threatened
After the ruling Trinamool Congress in Bengal announced candidates for all 42 seats in the state, discord has started within the party. Angered by the ticket distribution, many party leaders have come out in rebellion. After Barrackpore MP Arjun Singh, now Trinamool MLA from Bharatpur in Murshidabad district Humayun Kabir is extremely angry with the nomination of former Indian cricketer Yusuf Pathan against five-time Congress MP Adhir Ranjan Choudhary from Baharampur seat. He has shown rebellious attitude and threatened the party after Pathan was given the ticket.