कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुशीर खान तरीन की कड़ी मेहनत से उमड़ा राहुल गांधी- प्रियंका गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में जन सैलाब

India Uttar Pradesh टेक-नेट तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण युवा-राजनीति

लव इंडिया, संभल। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल व प्रियंका गांधी की झलक पाने के लिए भारी जनसैलाब उमड़ा। सड़क के दोनों तरफ यात्रा के स्वागत को लोग खड़े नजर आये तो शहर में मकान की छतों से फूल बरसाकर लोगों ने राहुल गांधी व प्रियंका गांधी का स्वागत किया और यह सब हुआ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुशीर खान तरीन की कड़ी मेहनत के बाद। असल में मुशीर खान तरीन पूरी कांग्रेस कमेटी के साथ-साथ सपा नेताओं से भी बराबर संपर्क बनाए हुए थे और दिन रात मेहनत करके कांग्रेस की भारत जोड़ो में यात्रा को सफल बनाने के लिए घर-घर गांव गांव गए थे।

अमरोहा के बाद संभल जोया मार्ग पर मातीपुर गांव से राहुल गांधी की यात्रा ने संभल जनपद में प्रवेश किया। ग्रामीण इलाके में राहुल गांधी रुके नहीं बल्कि कार धीमी कर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे बढ़ गये।

यहां उमड़ी भीड़ को देख राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी गदगद नजर आये। इसके बाद राहुल गांधी का काफिला चौधरी सराय चौराहा पर रुका। यहां अनुरोध किया गया तो यहां भी राहुल गांधी ने भीड़ को संबोधित किया। इस दौरान, वरिष्ठ नेता मुशीर खान तरीन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद, हाजी आरिफ तुर्की, सपा नेता फिरोज खां आदि मौजूद रहे। इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी के युवा नेता और सपा विधायक एक बार मोहम्मद के बेटे सुहेल इकबाल ने भी बड़ी मेहनत की उन्होंने भी सपाइयों को एक मंच पर इकट्ठा किया और राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्वागत किया।

रजी अहमद ने बताई सांसद बर्क की बीमारी की बात

संभल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा संभल पहुंची तो सपा नेता मोहम्मद रजी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलकर उन्हें सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क की बीमारी और अस्पताल में भर्ती होने की बात बताई। कहा कि सांसद अस्पताल में हैं लेकिन उनके तमाम समर्थक यात्रा के स्वागत के लिए मौजूद हैं। वहीं सपा नेता फिरोज खां ने भी राहुल गांधी से बात की।

राहुल गांधी के स्वागत के लिए मंगाए ऊंट व घोड़े

कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए खास इंतजाम किये थे। चौधरी सराय में कई ऊंट सजाकर खड़े किये गये थे तो आधा दर्जन घोड़े भी मंगाये गये थे। ढोज ताशों का भी इंतजाम किया गया था। हालांकि जब यात्रा पहुंची तो इतनी भीड़ थी कि ऊंट घोड़ों को हटाकर पीछे करना पड़ा।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के निकलने पर लगा जाम

शहर में शनिवार को निकली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के चलते जाम लगा। घंटों तक वाहन जाम में फंसे रहे। यात्रा को लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ट किया था। शनिवार को सुबह से ही कांग्रेसी जगह-जगह जुटने लगे। वाहनों की आवाजाही बढ़ी तो चंदौसी चौराहा पर जाम के हालात बन गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *