Horoscope: 10 फरवरी पर शनिदेव दे रहे हैं आपको आशीर्वाद

India International Uttar Pradesh Uttarakhand अपराध-अपराधी खाना-खजाना खेल-खिलाड़ी टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण बॉलीवुड युवा-राजनीति लाइफस्टाइल शिक्षा-जॉब

उत्तराखंड के जाने-माने ज्योतिष आचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री के दैनिक राशिफल में जानिए अपना भविष्यफल और देखिए 10 फरवरी को शनि देव किस-किस को आशीर्वाद दे रहे हैं और किस पर बनी रहेगी शनि देव की कृपा…

मेष राशि :- संतान के विवाह और पढ़ाई से संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी।धर्म-कर्म में समय बीतेगा,आप के अच्छे स्वभाव के कारण लोग आप की मदद करेंगे,आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि :- अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए गलत मार्ग पर जाने से बचें,बुरी आदतों के कारण अपमानित होना पड़ेगा।विवाह योग्य जातकों के लिए समय ठीक है।माता के स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी।

मिथुन राशि :- व्यापारिक गतिविधि सामान्य रहेगी,पिता के साथ संबंध मधुर होंगे।संतान के क्रियाकलाप से नाराज रहेंगे।जीवनसाथी के साथ यात्रा संभव है,आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

कर्क राशि :- बाहरी लोगों के दखल से कार्य बिगड़ सकता है,किसी अजनबी की सहायता करनी पड़ेगी।वाहन पर खर्च संभव है,यात्रा के योग हैं,न्याय पक्ष मध्यम रहेगा।

सिंह राशि :- किसी की कमी निकालना बंद करें,संतान के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।पारिवारिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी,जमीन जायदाद से संबंधित कार्य सफल रहेंगे।

कन्या राशि :- पिता के साथ आवश्यक मुद्दों पर चर्चा होगी।समाज में आप के किए कार्यों की प्रशंसा होगी,वाहन सुख संभव है।प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।

तुला राशि :- मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे,संतान के अनुकूल व्यवहार से खुश होंगे,वाहन सुख मिलेगा व्यासिक यात्रा के योग हैं,आर्थिक लाभ संभव है।घर की साज सज्जा पर खर्च होगा।

वृश्चिक राशि :- माता-पिता के फैसले से नाखुश रहेंगे,किसी जरूरी दस्तावेज के न मिलने से चिंतित रहेंगे।पेट संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे,व्यपार मध्यम रहेगा।

धनु राशि :- आजीविका से संबंधित समस्या का समाधान होगा,जीवन साथी के व्यवहार से नाराज रहेंगे।संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी,आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

मकर राशि :- जिद्दी व्यवहार के चलते तनाव में रहेंगे।सोचेंगे क्या और होगा कुछ और उन्नति के कई नए रास्ते सामने आएंगे।आर्थिक लाभ होगा,अपनों के व्यवहार से नाखुश होंगे,वाहन सुख संभव है।

कुंभ राशि :- राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय कमजोर है,प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।व्यापार-विस्तार के योग बन रहे हैं,साज सज्जा पर खर्च होगा,समाज में ख्याति प्राप्त होगी।

मीन राशि :- परिवार में मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी,आप दूसरों पर बहुत जल्दी विश्वास कर लेते हैं।किसी को समझने में जल्दबाजी न करें,पिता से संबंध मधुर होंगे,यात्रा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *