मुरादाबाद में पहली बार नौ दिवसीय श्री राम कथा एक फरवरी से

India International Uttar Pradesh Uttarakhand अपराध-अपराधी खाना-खजाना खेल-खिलाड़ी टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण बॉलीवुड युवा-राजनीति लाइफस्टाइल वीडियो शिक्षा-जॉब

उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। लगभग 500 साल के संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्री राम अपने भव्य मंदिर में पधार चुके हैं और इसी के साथ देश- प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व राम मय हो गया है और यह मुरादाबाद का सौभाग्य है कि पहली बार विश्वविख्यात मुरादाबाद में नौ दिवसीय श्री राम कथा (श्री राम कथामृत महोत्सव) होने जा रही है। इसमें जाने-माने कथा व्यास रमेश भाई ओझा भगवान श्री राम की कथा का व्याख्यान करेंगे।

22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम, रामलला के रूप में अपने मंदिर में उसी जगह पर स्थापित हो चुके हैं, जहां प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था और इसी के साथ पूरी दुनिया भगवान प्रभु श्री राम की लीला को देखकर राम मय हो गई है। इतना ही नहीं, अयोध्या भी पूरी तरह से बदल गई है और जर्जर से भव्य हो चुकी है। इतना ही नहीं पूरी दुनिया भगवान श्री राम के संपूर्ण जीवन को भी जानना चाह रही है क्योंकि अब नई पीढ़ी चाहती है कि भगवान राम के आदर्शों पर चले और मर्यादित बनकर जीवन को विश्व बंधुत्व की राह में लगाए।

…और इसका बीड़ा मुरादाबाद में उठाया है लोहिया मानव कल्याण ट्रस्ट, श्री राम बालाजी धाम बाबा नीम करोली आश्रम ट्रस्ट, लाला ओम प्रकाश अग्रवाल मेमोरियल ट्रस्ट एवं श्री राम कथामृत महोत्सव समिति ने। 1 फरवरी 20 24 से महानगर के बुद्धि विहार स्थित ब्रेड फैक्ट्री चौराहा निकट व्हाइट हाउस बैंक्वेट पर यह श्रीराम कथा होगी। श्री राम कथा स्थल का भूमि पूजन 23 जनवरी को हो चुका है और आप 31 जनवरी 20 24 को कलश यात्रा निकलेगी यह कलश यात्रा दोपहर 1:30 बजे ऋण मुक्तेश्वर मंदिर बुद्धि विहार से प्रारंभ होकर कथा स्थल पर पूर्ण होगी और इसके बाद 1 फरवरी 2024 से 8 फरवरी 2024 तक दोपहर 3:30 से शाम 7 बजे तक हर रोज श्री राम कथा की अमृत वर्षा होगी और यह अमृत वर्षा करेंगे अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक रमेश भाई ओझा जी। अंतिम दिन 9 फरवरी 2024 को सुबह 9:30 बजे से दोपहर एक बजे तक राम कथा के बाद पूर्णाहुति अर्थात कथा का विराम होगा। इससे पहले 4 फरवरी 20 24 को कथा स्थल पर ही श्री राम प्रकटोत्सव (रामजन्म) का संजीव चित्रण भी होगा।

श्री राम कथामृत महोत्सव में मुख्य यजमान लोहिया परिवार होगा। इसमें स्वर्गीय श्री नारायण कुमार लोहिया जी की धर्मपत्नी अवदेश कुमारी गुप्ता के अलावा विपिन कुमार गुप्ता लोहिया- श्रीमती कुमकुम गुप्ता, विभोर कुमार गुप्ता लोहिया-श्रीमती नयनतारा गुप्ता, विपिन कुमार गुप्ता लोहिया- श्रीमती शिखा गुप्ता, विनय कुमार गुप्ता लोहिया- श्रीमती भारती गुप्ता मुख्य यजमान होंगे। शनिवार को बुद्धि विहार स्थित व्हाइट हाउस बैंक्वेट में श्री राम कथामृत महोत्सव की समिति से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई और इसमें श्री राम कथामृत महोत्सव के लिए सभी को जिम्मेदारियां सौंप गई।

इस दौरान विनीत कुमार गुप्ता लोहिया ने पत्रकारों से कहा कि यह मुरादाबाद ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों का भी परम सौभाग्य है कि उन्हें अपने प्रभु श्री राम की अमृत कथा में शामिल होने का परम सौभाग्य अपने ही शहर में मिल रहा है इसलिए इसका संपूर्ण लाभ उठाएं और भगवान राम के चरित्र और उनके आदर्शों को जीवन में अपना कर देशहित में कार्य करें उन्होंने बताया प्रतिदिन कथा के उपरांत राम भक्तों के लिए भंडारा भी होगा और यह भंडारा लोहिया मानव कल्याण ट्रस्ट के सौजन्य से होगा।

प्रेस वार्ता में श्री राम कथामृत महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेश चंद्र अग्रवाल एवं महामंत्री प्रवीण कुमार द्वारा कार्यक्रम की विस्तार में सूचना दी गई और सभी पत्रकार बंधुओ से विनम्र निवेदन किया गया कि श्री राम कथामृत महोत्सव का प्रसारण एवं सूचना जन जन तक पहुंचाने के लिए सहयोग की समिति द्वारा अपेक्षा हेतु की गई। प्रेस वार्ता में विभोर कुमार गुप्ता, विपिन कुमार गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, अनिल कुमार शर्मा, रितु नारंग, ज्ञानेंद्र शर्मा, धीरशान्त दास, दीपक कृष्ण शास्त्री, राजीव अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, शशि अरोड़ा, नरेश सक्सेना, अशोक सिक्का, पंकज माथुर, राम रतन शर्मा, पंकज सक्सेना, विनीत गुप्ता, एके गुप्ता, अजय नारंग आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *