गुरुद्वारा चंद्रनगर में अरदास के बाद पंज प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी पालकी संग नगर कीर्तन

India International Uttar Pradesh Uttarakhand टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण बॉलीवुड युवा-राजनीति लाइफस्टाइल वीडियो शिक्षा-जॉब

लव इंडिया, मुरादाबाद। रविवार को गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री सिंह चंद्रनगर और गुरुद्वारा सिंह सभा के संयुक्त तत्वाधावन में नगर कीर्तन निकला। रविवार को गुरुद्वारा चंद्रनगर में अरदास होने के बाद पंज प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी पालकी में बैठाई गई और नगर कीर्तन शुरू हुआ।

इसमें गुरु गोविंद सिंह महाराज की करीब दस झांकियां थीं। गतका पार्टी ने अपने करतब दिखाए। पालकी साहब के आगे झाडू और पानी के छिड़काव की व्यवस्था महिला संगत द्वारा की जा रही थी। सभी महिलाएं लगातार गुरु का पाठ और कीर्तन करते हुए चल रहे थीं।

इसके साथ ही, नगर कीर्तन हरथला कॉलोनी का चौराहा, ताज बैंक्वेट हॉल होते हुए महाराणा प्रताप चौराहा पहुंचा। यहां से कपूर कंपनी होते हुए गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंचा। जहां पर ग्रंथी हरेंद्र पाल सिंह ने अरदास की।

इसके बाद नगर कीर्तन गुरहट्टी चौराहा, टाउनहॉल, अमरोहा गेट, कटरा नाज, बुध बाजार, स्टेशन रोड होते हुए वापस कपूर कंपनी, महाराणा प्रताप चौराहा और फिर देर रात गुरुद्वारा चंद्र नगर पर समापन हुआ। ताज बैंक्वेट हॉल पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई थी।


इस दौरान गुरुद्वारा सिंह सभा के चेयरमैन हरबंश सिंह चड्ढा, प्रधान गुरजीत सिंह चड्ढा, सचिव गुरमीत सिंह, चंद्र नगर के प्रधान देवेंद्र सिंह चावला, जगमीत सिंह, अमरजीत सिंह, जीत सिंह, गुरुचरन सिंह चावला, सरदार राजेंद्र सिंह, गुरदास सिंह आदि मौजूद रहे।

नोट: नगर कीर्तन के समस्त फोटो और वीडियो संजीव रोड़ा जी के सौजन्य से हैं जो सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर ओपी रोड़ा के भतीजे हैं….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *