अयोध्या में 22 जनवरी को मनेगी दीपावली, 14 लाख रंग-बिरंगे दीपक से बनाई जाएगी श्रीराम की आकृति
लव इंडिया, अयोध्या। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी और इसके लिए अयोध्या नगरी को सजाया जा रहा है। देश दीपावली से पहले ही दीपावली मनाने को तैयार है। इस खास दिन अयोध्या में घी के दिए जलेंगे।
13 जनवरी को साकेत महाविद्यालय में 14 लाख रंग बिरंगे दीपकों से रामजन्मभूमि व रामलला के विग्रह की अनुकृति तैयार की जाएगी।13 जनवरी को साकेत महाविद्यालय में 14 लाख रंग बिरंगे दीपकों से रामजन्मभूमि व रामलला के विग्रह की अनुकृति तैयार की जाएगी। इसे श्रीराम कर्मभूमि न्यास व अयोध्या महोत्सव न्यास के संयुक्त संयोजन में आकार दिया जाएगा।