श्री कल्कि महोत्सव रविवार से,केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान व जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी आएंगे

India International Uttar Pradesh Uttarakhand खाना-खजाना खेल-खिलाड़ी टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण बॉलीवुड युवा-राजनीति लाइफस्टाइल

श्री कल्कि महोत्सव २०२3 : परम पूज्य सद्गुरु भगवान श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम जी महाराज के पावन सानिध्य में 19 नवम्बर से 23 नवम्बर तक, 108 कुण्डीय श्रीकल्कि प्राकट्य महायज्ञ प्रतिदिन प्रातः 09 बजे से 10 बजे तक, भंडारा प्रसाद प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से 12:30 बजे तक, बालविदुषी श्री हर्षिता किशोरी जी द्वारा पंच दिवसीय श्री हनुमंत कथा प्रतिदिन दोपहर 02 बजे से 05 बजे तक एवं सांस्कृतिक संध्या प्रतिदिन सायं 07 बजे से रात्रि 10 बजे तक.

लव इंडिया, संभल। श्री कल्कि महोत्सव 2023 की अनुमति आज उपजिलाधिकारी द्वारा प्रदान कर दी गयी है। 19 नवंबर को प्रातः 9 बजे श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम एवं अन्य अनेक संतों महंतों की पावन उपस्थिति में श्री कल्कि प्राकट्य महायज्ञ का शुभारंभ होगा।

कल्कि मंदिर के निर्माण से पहले यह महोत्सव अत्यंत महत्वपूर्ण हैइस महोत्सव में शामिल होने के लिए देशभर से अनेक कल्कि भक्तों एवं संतों महंतों का आगमन होगा। इस वर्ष श्री कल्कि महोत्सव में केरल के राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान एवं जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा भी सम्मिलित होंगे।19 नवंबर को सायं 7 बजे श्री‌ कल्कि महोत्सव का शुभारंभ होगा।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर कम्प्यूटर बाबा, महामंडलेश्वर ऋषिश्वरानंद महाराज, महामंडलेश्वर नवीनानंद जी महाराज, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व सांसद राजबब्बर, सांसद जयंत चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आदि अनेक विभूतियां सम्मिलित होंगी। श्री कल्कि महोत्सव के शुभारंभ पर राम नाट्य अकादमी की कलाकारों द्वारा महिषासुर मर्दिनी की नाटिका का मंचन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *