मानव सेवा क्लब ने बांटे गर्म कपड़े और चाय नाश्ता
लव इंडिया, बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में कोहाड़ापीर पर भारत सेवा ट्रस्ट के सामने इं. ए. एल.गुप्ता के आवास के बाहर सड़क पर सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र एवं चाय नाश्ते का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को कम्बल, कोट, स्वेटर और ऊनी, सूती वस्त्रों का वितरण किया गया।
क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि मानव सेवा क्लब हर वर्ष कड़ाके की ठंड में गरीबों को कपड़े और जरूरत की चीजें बांटता है। भविष्य में ठंड के चलते जगह-जगह कम्बल बांटने की योजना है। कार्यक्रम में मुकेश सक्सेना, डॉ. सुरेश रस्तोगी, इं. ए. एल. गुप्ता, राजकुमार सक्सेना, डॉ. एम.एम.अग्रवाल, चेतना सक्सेना,कविता सक्सेना, वेद प्रकाश सक्सेना, नितिन गुप्ता, कुसुम लता गुप्ता सहित अनेक लोगों का योगदान रहा।