नाजिम सैफी बने संभल नगर अध्यक्ष व युवा नगर अध्यक्ष की कमान फुरकान वारसी ने संभाली

India Uttar Pradesh Uttarakhand टेक-नेट तेरी-मेरी कहानी युवा-राजनीति

लव इंडिया, संभल। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की व्यापारी हितों में कार्य करने की वजह से जनपद संभल के संभल तहसील के सैकड़ो व्यापारी सोमवार की रात चंदौसी स्थित कैंप कार्यालय पर आए और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की जिला अध्यक्ष प्रेम ग्रोवर ने कहा की अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पूरे प्रदेश में ही नहीं देश में हमेशा व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाता चला आ रहा है। कई व्यापारिक संगठन जिन्होंने अपनी दुकान चला रखी हैं।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गए हैं आज पूरे प्रदेश में व्यापारी व्यापार मंडल से जुड़ रहा है। प्रदेश मंत्री शाह अलम मंसूरी ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने अपनी पूरी जिंदगी व्यापारियों के मान सम्मान को बढ़ाने के लिए लगा दी और व्यापारी हितों के लिए सरकार से व्यापारिक योजनाएं लागू कराई व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ हो या व्यापारिक बीमा योजना हो अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ही देन है।

इस वक्त पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाया जाए इसको लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पूरे प्रदेश में ज्ञापन के माध्यम से अपनी बात सरकार तक पहुंचा रहा है खुदरा व्यापार बचा रहे इसके लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ऑनलाइन शॉपिंग के विरोध में कार्य कर रहा है जिला अध्यक्ष प्रेम ग्रोवर ने सभी आए व्यापारियों का जोरदार स्वागत किया नाजिम सैफी को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का संभल नगर अध्यक्ष बनाया।

फुरकान वारसी को युवा अध्यक्ष संभल मनोनीत किया और आशा व्यक्त की अब अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कार्य को बखूबी निभाएंगे और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर व्यापारी हित में कार्य करेंगे इस मौके पर मुख्य रूप सेहाजी एहतेशाम काशिफ शमसी उमेर शमसी मोहम्मद अशरफ शाकिर हुसैन वारसी आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *