रूट निर्धारण होने से ई रिक्शा चालकों में रोष,धरना-प्रदर्शन
बरेली। शहर में कलर कोडिंग व रूट निर्धारित किए जाने की व्यवस्था लागू होने से ई रिक्शा चालकों में रोष है।
पुलिस की कार्यवाही को देखते हुए रिक्शा चालक एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ भारी संख्या में ई-रिक्शा चालकों ने बिशप मंडल इंटर कॉलेज में धरना प्रदर्शन किया।इस दौरान उन्होंने बताया शहर में कलर कोडिंग व्यवस्था व 6 रूट निर्धारित होने से ई रिक्शा चालक परेशान हो गए हैं। ई रिक्शा चालकों का कहना है पुलिस ई-रिक्शा से सवारी उतरवा दे रही है और आगे नहीं जाने दे रही। उनको केवल छह रूट निर्धारित किए गए हैं। जिस कारण उन्हें काफी दिक्कत होगी।
इसके साथ ही उनके वाहन अगर लंबे रूट पर चलेगें तो बैटरी खत्म होने का डर लगा रहता है। वह यातायात के इस नियम के खिलाफ हैं। गरीब ई-रिक्शा चालकों को अपने परिवार का गुजारा करने में काफी दिककत होगी। कमिश्नर से भी बात होने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं निकल सका। इस मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से मिले हैं उन्होंने ई-रिक्शा चालकों को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्या का जल्दी समाधान किया जाएगा।