आपातकाल के दौरान जेल गए लोकतंत्र सेनानियों को किया ससम्मानित
लव इंडिया, संभल। भारतीय लोकतंत्र में पूर्व सरकार द्वारा किए गए जनता पर अत्याचार के लिए आज के दिन को काला दिवस के रूप में मनाते हुए संभल बी जे पी कार्यालय पर लोकतंत्र सैनानी परीक्षित मोंगिया एव् महिपाल सिंह को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह के साथ, विपिन गुप्ता, अनंत अग्रवाल, डॉक्टर नरेंद्र सिंह, संजय संख्यधर शिल्पी गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओं से 9090902024 डायल करने एवम कार्यकर्ताओं से सभी कार्यक्रमों को सरल आदि ऐप्स पर डाउनलोड करने को कहा गया।