पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर बताई उपलब्धियां

India International Uttar Pradesh Uttarakhand टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण युवा-राजनीति

लव इंडिया, मुरादाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर मुरादाबाद लोकसभा के तहत मुरादाबाद में भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष विधायक सतीश पूनिया ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कार्य धरातल पर दिखाई दे रहें हैं। सेवा, सुशासन, सुरक्षा और गरीब कल्याण के लक्ष्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चल रहे हैं। पिछले नौ वर्षों में केंद्रीय योजनाओं का लाभ देश भर की करोड़ो जनता को बिना किसी भेदभाव और पक्षपात के मिल रहा हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की सोच और काम से पूरे विश्व में भारत और 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान बढ़ा है।

कहा क नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा देशभर में महा जनसंपर्क अभियान चल रहा हैं। इसी के तहत सभी लोकसभा क्षेत्रों में अन्य कार्यक्रमों के साथ प्रेस वार्ता का भी आयोजन हो रहा हैं। भाजपा मुरादाबाद लोकसभा की प्रेस वार्ता को संबोधित करने शुक्रवार को रामगंगा विहार स्थित फ्लेवर्स रेस्टोरेंट में हुई। जिसमें सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल बेमिसाल हैं। जी-20 समूह की अध्यक्षता भारत द्वारा किया जाना दुनिया भर के लिए एक मिसाल है। पथ, आकार व दिशा बनाने में कई सदियां गुजर जाती है। लेकिन, पिछले नौ वर्षो में नरेन्द्र मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है। यह मोदी सरकार का चमत्कार था जो राहुल ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जम्मू कश्मीर के लाल चैक पर ध्वज फहरया क्योंकि कांग्रेस के लंबे शासन काल में कोई भी कांग्रेसी लाल चौक पर तिरंगा नहीं फहराया पाया था।

सतीश पूनिया ने कहा कि पहले वैक्सीन के लिए दूसरे देशों पर आश्रित रहने वाले भारत ने मोदी के संकल्प से कोरोना में भारत ने दो वैक्सीन तैयार किए। 210 करोड़ टीके लगाए। 100 देशों में भारत निर्मित कोविड-19 वैक्सीन भेजी गई। यह भारत की क्षमता और बदलती छवि का उदाहरण है। गरीब कल्याण और गरीब सशक्तिकरण के लिए वर्तमान केन्द्र सरकार काम कर रही है। सबका साथ सबका विश्वास के साथ संपूर्ण देश के विकास के लिए यह सरकार काम कर रही है। वर्ष 2014 से पूर्व हम विकास के साथ तकनीक में भी पिछड़े हुए थे। नौ वर्षों में हम इस दिशा में काफी आगे बढ़ गए है। अब भारत की पहचान आत्मनिर्भर देश के रूप में होती है। 2014 से पहले भारत आर्थिक रूप से विकसित देशों में 11 वें नंबर पर था, भारत आज ब्रिटेन को पीछे छोड़कर पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। वर्ष 2030 तक भारत तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेगी।

सतीश पूनिया ने आगे कहा कि नए संसद भवन में आधुनिकता के साथ प्राचीन संस्कृति और पूरे देश के योगदान के योगदान की झलक दिख रही हैं। पहले की सरकार कहती थी एक रुपया केंद्र सरकार से भेजती थी तो लाभार्थी के पास 15 पैसे पहुंचते थे। जनधन खाता और तकनीक से अब पूरे एक रुपये पहुंच रहें हैं। 12 करोड़ लोगों को नल से जल पहुंचाया गया, उज्ज्वला योजना के तहत 9.60 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन, 80 करोड़ लोगों को राशन पहुंचाया जा रहा है। 11.90 करोड़ घरों में शौचालय बनाए गए, 50 करोड़ लोगों का आयुष्मान योजना कार्ड मिल चुके हैं, 11 करोड़ किसानों को छह हजार रुपये प्रतिवर्ष दिया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि देश में 400 वंदे भारत ट्रेन चलाने का लक्ष्य, 20 चल रही है। 68 वर्षों में 74 एयरपोर्ट बने थे। नौ वर्षों में 74 एयरपोर्ट और हेलीपैड बन गए हैं। तकनीक क्षेत्र में 30 वर्षों में भारत को ड्रोन हब बनाना हैं। सड़क निर्माण में 500 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुईं हैं। वर्ष 2014 से पहले प्रतिदिन 12 किलोमीटर अब 37 किलोमीटर हाईवे बन रहा है। 2014 तक 90000 किलोमीटर हाईवे था नौ वर्षों में 53000 किलोमीटर हाईवे तैयार हो गया हैं। वर्ष 2014 तक 248 किलोमीटर मेट्रो लाइन थी नौ वर्षों में 860 किलोमीटर तैयार हो गया हैं। पहले मैट्रो की सुविधा पांच शहरों में थी अब 15 शहरों में यह सुविधा हैं। भारत की विरासत को आगे ले जाने के लिए काम हो रहा है।

पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी सतपाल सिंह सैनी, महानगर प्रभारी व पूर्व प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह, नगर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश कुमार सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. के के मिश्रा, जिला महामंत्री राजन विश्नोई, महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा, भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी निमित जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, महानगर मीडिया प्रभारी राहुल सेठी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री मदालसा शर्मा, गजेंद्र चौधरी, चकित चौधरी, दिनेश सिसोदिया, अजय वर्मा, राजेश रस्तोगी, महेंद्र सिंह बब्बू, विपिन प्रजापति, मयूर भाटिया, योगेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *