हिंदू जागृति मंच ने मनाया उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस

India Uttar Pradesh Uttarakhand टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण युवा-राजनीति शिक्षा-जॉब

लव इंडिया, मुरादाबाद। हिंदू जागृति मंच के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस रंगोली बनाकर, घी के दिए जलाकर, परस्पर एक दूसरे को लड्डू खिलाकर तथा उत्तर प्रदेश की आन बान शान में अपने विचार व्यक्त करके उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस गर्व और गौरव के साथ मनाया।

नगर के पंजाबी मंदिर में हिंदू जागृति मंच के सदस्यों ने रंगोली बनाकर, मिठाइयां खाकर, पुष्प वर्षा करते हुए उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, ऐतिहासिक एवं विकास की यात्रा पर चर्चा की।इस अवसर पर हिंदू जागृति महिला मंच की नगर अध्यक्ष गुंजा गुप्ता ने प्रीति शर्मा, नेहा मलय, रजनी गुप्ता, सरिता गुप्ता आदि के सहयोग से उत्तर प्रदेश के मानचित्र के आकार की फूलों से रंगोली बनाई। उसको रंग-बिरंगे ढंग से सजाया। चारों ओर घी के दीपक जलाए।

अपने संबोधन में नगर अध्यक्ष गुंजा गुप्ता ने कहा कि 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश का नामकरण किया गया था। आज 73 वा स्थापना दिवस मनाते हुए हर उत्तर प्रदेश वासी को गर्व और गौरव का भान हो रहा है। हिंदू जागृति महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नेहा मलय ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपने देश में सर्वाधिक आबादी वाला, सर्वाधिक बड़ी विधानसभा एवं विधान परिषद वाला तथा सर्वाधिक सांसद देने वाला प्रदेश है। उत्तर प्रदेश ने ही देश को सर्वाधिक प्रधानमंत्री दिए हैं। देशभर में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश की आन बान शान में अपने विचार विस्तार से व्यक्ति किए।प्रीति शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश भगवान राम, भगवान कृष्ण और देवाधिदेव शिव की धरा है। उत्तर प्रदेश देश की आस्था है और आर्थिक विकास का ग्रोथ इंजन है। भारतीय संस्कृति का उद्गम स्थल उत्तर प्रदेश ही है। वर्तमान में एक संत सन्यासी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और विकास यात्रा की बुलंदियों को छुएगा ऐसा विश्वास व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी सदस्यों को बधाइयां दी।रजनी गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 75 जनपद हैं, 25 करोड़ की जनसंख्या है, हिंदी भाषी प्रदेश है, और यहां 55 विश्वविद्यालय इस प्रदेश की क्षेत्रीय और शैक्षिक प्रगति और समर्पण की गाथा व्यक्त कर रहे हैं।

सरिता गुप्ता, सुभाष चंद्र मोंगिया, अजय कुमार शर्मा, विकास कुमार वर्मा, वैभव गुप्ता, विष्णु कुमार, सीमा आर्य, दीपा वार्ष्णेय, सुमन कुमार वर्मा आदि सभी कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर रंगोली को देखकर हर्ष और गौरव का अनुभव किया अपने विचार व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक, आर्थिक, ऐतिहासिक, धार्मिक विरासत की सराहना करते हुए विस्तार से उल्लेख किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने लड्डू एक दूसरे को खिलाकर प्रसन्नता व्यक्ति की। और उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदू जागृति महिला मंच की नगर अध्यक्ष गुंजा गुप्ता ने किया तथा संचालन पंकज सांख्यधर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *