विधायक परिवार पर निशाना साधा शिवपाल ने, कहा-क्या कभी रिश्ते भी तोड़े जाते हैं

Uttar Pradesh युवा-राजनीति

संजीव गुप्ता लव इंडिया संभल। कैला देवी धाम पर पुनर्जागरण मिशन के कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव तथा राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी पी यादव नए गठबंधन करते नजर आए। पुनर्जागरण की जनसभा को संबोधित करते हुए बिना किसी का नाम लिए हुए विधायक परिवार पर निशाना साधते हुए कहा जो भ अपना रिश्तेदार बताते थे। वर्ष 2016 से अब वह रिश्ता कहां गया। शिवपाल यादव ने कहा क्या कभी रिश्ते भी तोड़े जाते हैं।

जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी पी यादव ने अपने भाषण में कहा किसी को कमजोर करने नहीं हर वर्ग का साथ देने का काम करने को साथ में आए हैं ताकि पिछड़े वर्गो शोषित पीड़ित वंचित लोगों की हर संभव मदद करना हमारे समाज के प्रति कर्तव्य करना है तथा उन लोगों को जगाने के लिए एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर निकले हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा मौजूदा सरकार ने 5 वर्षों में कुछ नहीं किया। बेरोजगारों को रोजगार नहीं दिया गया। किसानों को बी पूर्व रूप से फसल के दाम नहीं मिल पा रहा है हम दोनों मिलकर सर्व समाज के हित में लड़ाई लड़ेंगे और लोगों को जागरूक करते रहेंगे।

डी पी यादव ने कहा डिग्री कॉलेज हम बनाएंगे आपसे वादा करते हैं। आप कहीं पर भी प्रधान से जमीन का प्रस्ताव भेज देना कॉलेज बनवाने का काम हमारा है। कहा हमारा प्रयास क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाई जाए, तभी हम आगे बढ़ेंगे। यादव ने पूर्व सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा मुझे नहीं लगता कि आने वाले 20 साल तक भी सत्ता में आएं। यह मेरा मानना है। शिवपाल यादव ने कहा अब जो भी चुनाव होंगे हम दोनों मिलकर लड़ेंगे और हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर यदुकुल पुनर्जागरण मिशन आगे की लड़ाई लड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *