मंत्री भेंड़िया और डॉ. डहरिया ने महिला बाल विकास विभाग के स्टॉल से की ख़रीददारी

India

रायपुर : महिला एवं बाल विकास  तथा समाज कल्याण  मंत्री अनिला भेंड़िया ने आज रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित विकास प्रदर्शनी में  विभागीय स्टालों का अवलोकन किया। महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रदर्शनी में उन्होंने समूह की महिलाओं से लगभग एक हजार रुपये के बड़ी पापड और सामानों की खरीदी की। समूह की महिलाओं से बातचीत कर उन्होंने उनके द्वारा बनाए सामानों की बिक्री के सम्बंध में पूछा। इस पर  सभी महिलाओं ने खुशी जताते हुए बिक्री पर संतोष व्यक्त किया। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया भी सपरिवार महिला बाल विकास के स्टॉल पहुंचे और समूह की महिलाओं से बहुत से सामानों की खरीदी की। दोनों मंत्रियों ने समूह की महिलाओं द्वारा तैयार छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का भी स्वाद लिया और तारीफ की। 

भेंड़िया ने कोरिया महिला गृह उद्योग स्व सहायता समूह से बातचीत कर  उनके माध्यम से 500 महिलाओं को रोजगार मिलने की मुक्त कंठ से तारीफ की और राष्ट्रीय स्तर पर उनकी उपलब्धियों को सराहा। भेंड़िया ने बिलासपुर के महिला समूह द्वारा तैयार पगड़ी की भी तारीफ की और अधिकारियों को सामूहिक विवाह के लिए समूह से पगड़ी खरीदने के लिए कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *