Horoscope:14 नवंबर को चंद्र देव करेंगे उथल पुथल मगर किस जातक के

India Uttar Pradesh Uttarakhand तेरी-मेरी कहानी

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष, षष्ठी, 14 नवंबर 2022, सोमवार को चंद्र देव किस राशि में मचाएंगे उथल पुथल बता रहे हैं मानव कल्याण मिशन के संस्थापक स्वामी अनिल भंवर

मेष :- कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें,तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृषभ :- बेहतर उन्नति के लिए आपके व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग आपसे प्रभावित होगा।

मिथुन :- ग्रह अनुकूल हैं। आज के दिन आप के कार्यों में गति आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

कर्क :- आप की सफलता के पीछे आप के परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है। स्वास्थ पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती हैं।

सिंह :- कानूनी अडचनें आ सकती है। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग हैं। नया व्यापार शुरू हो सकेगा।

कन्या:- जीवन बहुत छोटा है, उचित होगा कि समय रहते अपनी गलतियों में सुधार कर लें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाक़ात संभव है।

तुला :- चिंता त्यागें बस इतना समझें कि जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। आपके वाक्चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आपके शत्रु नुक्सान पंहुचा सकते हैं। हनुमान जी के सेवा से लाभ होगा।

वृश्चिक :- पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मौज मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं। लोगों से संपर्क बढेगा।

धनु :- समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। पारिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं।

मकर :- किसी अनजान पर भरोसा न करें। आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खानपान पर नियंत्रण रखें। अचानक आए खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।

कुम्भ :- व्यपारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है।

मीन :- धैर्य रखें जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *