Horoscope: 7 नवंबर को किसे मिलेगी शिवजी की कृपा और व्यापार में लाभ

India Uttar Pradesh Uttarakhand तेरी-मेरी कहानी

कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, सोमवार, 7 नवंबर 2022 को शिवजी की कृपा से किसे मिलेगी नौकरी और व्यापार में लाभ का मिलेगा वरदान बता रहे हैं मानव कल्याण मिशन के संस्थापक स्वामी अनिल भंवर

मेष :- मित्रों की सहायता कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। योजना फलीभूत होगी। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

उपाय :- ॐ रां रास्ते नमः। मंत्र का जाप करें।

वृषभ :- परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न तथा संतुष्ट रहेंगे। निवेश शुभ फल देगा। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, ध्यान रखें।

उपाय :- ॐ ह्रीं सूर्याय नमः। मंत्र का जाप करें।

मिथुन :- आय में निश्चितता रहेगी। शत्रुभय रहेगा। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। 

 उपाय :- ॐ चं चन्द्रमसे नमः। मंत्र का जाप करें।

कर्क : – प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। शत्रु पस्त होंगे। अपेक्षाकृत कार्य समय पर होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यस्तता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी।

 उपाय :- ॐ रां राहवे नमः। मंत्र का जाप करें। 

सिंह : – पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। थकान रहेगी। कुसंगति से बचें। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा।

उपाय :- ॐ अं अंगारकाय नमः। मंत्र का जाप करें।

 कन्या :- व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अपने काम पर ध्यान दें। लाभ होगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे।

उपाय :- ॐ ह्लीं सूर्यास्त नमः। मंत्र का जाप करें।

तुला : – मेहनत अधिक व लाभ कम होगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। शत्रुओं की पराजय होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। दूर से बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। बेवजह तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। फालतू बातों पर ध्यान न दें।

उपाय :- ॐ हों सोमाय नमः। मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक :- उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कारोबारी सौदे बड़े हो सकते हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा, सावधानी रखें। यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें।

उपाय :- ॐ ह्लीं सूर्यास्त नमः। मंत्र का जाप करें।

धनु : – बड़ा काम करने का मन बनेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। फालतू खर्च होगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा।

उपाय :- ॐ ह्लीं सूर्यास्त नमः। मंत्र का जाप करें।

मकर : – निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

उपाय :- ॐ अं अंगारकाय नमः। मंत्र का जाप करें

कुम्भ : – व्यापार लाभदायक रहेगा, आय होगी मगर संतुष्टि नहीं होगी। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कर्ज लेना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।

उपाय :- ॐ चं चंद्रमसे नमः। मंत्र का जाप करें।

मीन : – जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा।निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यस्तता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।

उपाय :- ॐ रां रास्ते नमः। मंत्र का जाप करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *