Horoscope: 6 नवंबर के अपने सितारों की चाल जानें

India International Uttar Pradesh Uttarakhand तेरी-मेरी कहानी

कार्तिक शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, रविवार, 6 नवंबर 2022 किसी के धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन रहा है तो किसी को धन लाभ का योग है। अपने सितारों की चाल जाने मानव कल्याण मिशन के संस्थापक स्वामी अनिल भंवर से

मेष :- नकारात्मक विचारों से बचें। किसी धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। मन अशान्त हो सकता है। परिवार की सुख-सुविधाओं पर ध्यान दें। पिता से वैचारिक मतभेद रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यों में सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा। विवादों से बचकर रहें।

वृष :- बातचीत में संयत रहें। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सकीय खर्च बढ़ सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। नौकरी में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कर्क :- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु मन परेशान हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग हैं।

सिंह :- शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संचित धन में कमी आ सकती है। पिता से मतभेद रहेंगे। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मनवांछित परिणाम मिलेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।

कन्या :- आत्मविश्वास में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता संदिग्ध है। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहें हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता से परेशानी बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भाइयों के साथ कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं।

मिथुन :-  मन परेशान हो सकता है। व्यर्थ के झगड़े एवं क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में शान्ति बनाये रखें। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक कठिनाइयां परेशान कर सकती हैं। पिता का सहयोग मिलेगा।

तुला :- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा,परन्तु मन अशान्त हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। बातचीत में संयत रहें। विदेश प्रवास पर जा सकते हैं।

वृश्चिक :- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। आय में कमी एवं खर्च अधिक रहेंगे। बौद्धिक कार्यों से धन मिलेगा। कारोबार के विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। पिता से भी धन की प्राप्ति हो -सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार से दूर जाना पड़ सकता है।

धनु :- व्यर्थ के क्रोध से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी मित्र से वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मित्रों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर :- आलस्य की अधिकता रहेगी। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का साथ रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। वाहन सुख में कमी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में समस्याएं अभी बनी रहेंगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक होगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आय के स्रोत बनेंगे।

कुम्भ:-  व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार के विस्तार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास में कमी रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिल सकता है। किसी पैतृक संपत्ति से लाभ की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

मीन :- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा, परन्तु संयत रहें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टदायी रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *