कैबिनेट मंत्री अकबर आज श्री रामचरित मानस महायज्ञ आयोजन में शामिल हुए

India

कवर्धा : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर आज शनिवार कवर्धा विधानसभा अन्तर्गत ग्राम बंदौरा में आयोजित 9 दिवसीय श्री रामचरित मानस महायज्ञ, रामकथा कथा सप्ताह ज्ञान में शामिल हुए। उन्होंने रामकथा कथा में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया। उन्होंने यज्ञ कुंड का परिक्रमा कर नारियल अर्पित किए। मंत्री अकबर ने ग्रामीणों की मांग पर शीतला मंदिर परिसर में ज्योति कलश कक्ष निर्माण के लिए 3 लाख देने की घोषणा भी किये। इस अवसर पर उन्होंने यज्ञ समिति को 11 हजार रुपए नगद भेट भी की। आयोजन समिति द्वारा अकबर का शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। ग्राम बंदौरा खैरझिटी में समस्त ग्रामवासियों द्वारा श्री रामचरित मानस महायज्ञ का भव्य आयोजन 6 फरवरी से किया जा रहा है। इसका समापन 14 फरवरी सोमवार को होगा। इस महायज्ञ में जलयात्रा, मंडप प्रवेश, अग्नि प्रवेश, देव आवहन पूजन एवं आहुति, अज्ञ पूर्णाहुति, तर्पण एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री रामचरित मानस महायज्ञ का प्रवचन करने यज्ञाचार्य पं. कुलेश्वर प्रसाद दुबे, सालिनी त्रिपाठी, राघवेन्द्रचार्य महाराज कामदागिरी पीठ चित्रकुटधाम से आए हुए है। रामकथा में मंत्री अकबर के साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, अशोक सिंह, कलीम खान, राजेश शुक्ला, सुनील साहू, कौशल कौशिक, आकाश केशरवानी, चोवा साहू, लक्की कादरी, लेखा राजपूत एवं अन्य जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों ने पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *