राशिफल: 29 अक्टूबर को किसे होगा लाभ और किसे हानि

India Uttar Pradesh Uttarakhand तेरी-मेरी कहानी

कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्थी 29 अक्टूबर 2022 शनिवार को किसे होगा लाभ और किसे होगी हानि बता रहे हैं मानव कल्याण मिशन के संस्थापक स्वामी अनिल भंवर…

मेष :- जिस काम को आपकी अंतरात्मा सही माने उसे करें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। बुरी संगत छोड़ दें, अन्यथा नुक्सान होगा।

वृषभ :- अभी तक कार्यस्थल पर जो लोग आपको पसंद नहीं करते थे अब वे ही आप के कार्यों की तारीफ़ करेंगे। कार्य पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेना होगी। बिना पूछे अपनी राय किसी को न दें।

मिथुन :- तनाव लगातार बढ सकता है, उचित होगा कही घूमने चले जाएं। आप के अपनों को आप की जरूरत है। मोज मस्ती पर खर्च होगा। पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे।

कन्या :- दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा। किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी। अपने अधिनस्थों के किये कार्यों की सराहना करें, लाभ होगा।

तुला :- विवादित मामलों में विजय प्राप्त मिलेगी। कुछ नया सीखने को मिलेगा। जिंदगी से जुड़ी कुछ निजी बातें आज सामने आ सकती हैं। नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी।

कर्क :- अकारण किसी विवाद में फंस सकते है। उचित होगा कि अपनी मानसिकता को बदलें। उन्नति में बाधा आने के बीच कोई खुशखबरी आपका दिल जीत सकती है।

सिंह :- नौकरी बदलने का मन बना चुके हैं तो किसी की सिफारिश से आपका कोई खास कार्य हो सकता है। संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे। संतान सुख की प्राप्ति संभव।

वृश्चिक :- प्रतियोगिता में सफल होंगे। जीवन साथी के साथ मतभेद संभव है। अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें। मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे।

धनु ः – नकारात्मक सोच से निराश मिलेगी। स्वयं अपने आप पर से नियंत्रण खोने से बचें। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यस्थल पर जनहानि के योग हैं। इष्ट बल मजबूत करें।

मकर :- अपने प्रोफेशन से आप खुश नहीं रहेंगे, समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी।जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

कुंभ : – जरूरतमंद लोगों की मदद करें। मांगलिक कार्यक्रमों की रूप रेखा बनेगी। राजनैतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पैसो का लेन देन संभव है। खान पान पर ध्यान दें। स्वास्थ बिगड़ सकता है।

मीन :- घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिन्तित रहेंगे। मेहमानों का आगमान हो सकता है। जमीन जायदाद के मसले निपटेंगे। धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसला लेने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *