कलेक्टर ने दुर्गा महिला स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित सामग्रियों की सराहना की

India

महासमुंद : कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर से उनके कार्यालय कक्ष में महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम भोरिंग की दुर्गा महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष कुमारी साहू एवं सरपंच सह सदस्य उषा साहू ने सौजन्य कर उन्होंने स्व-सहायता समूह महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्रियां  भेंट की।

स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने कलेक्टर को बताया कि उनके समूह की महिलाओं द्वारा वाशिंग पाउडर, साबुन, फिनॉयल, हार्पिक, मोमबत्ती, उजाला, हेण्डवास, शैम्पो के अलावा खाद्य सामग्री जैसे अयरसा, नमकीन, ठेठरी, मिक्चर, खुर्मी, आचार, पापड़, बिजौरी, बड़ी सहित अन्य सजावटी सामग्री निर्मित किये जाते है।
कलेक्टर क्षीरसागर ने महिला स्व-सहायता समूह के द्वारा निर्मित सामग्रियों की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट कक्ष में उपस्थित आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त एल.आर. कुर्रे को कलेक्टर ने निर्देशित किया कि स्व-सहायता समूह द्वारा उत्पादित सामग्रियों को छात्रावास, आश्रमों में अधिक से अधिक उपयोग करने एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को उनके विभाग के विभागीय गतिविधियों में एवं अधिकारी अपने निजी उपयोग के लिए भी स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामग्रियों का क्रय करने पर जोर दिया। जिससे स्थानीय स्तर पर स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित सामग्री की बिक्री बढ़ेगी और समूह की महिलाएं और अधिक आत्मनिर्भर होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *