जेस्ट- 2022 के उद्घाटन पर चेयरमैन देवमूर्ति ने दिया विद्यार्थियों को संदेशः अच्छे के लिए होता है परिवर्तन, स्वीकार करें सब

India Uttar Pradesh Uttarakhand तेरी-मेरी कहानी शिक्षा-जॉब

एसआरएमएस सीईटी में दो दिवसीय जेस्ट- 2022 ‘परिवर्तन एक चक्र’ का रंगारंग आगाज क्रासर। ट्रस्ट के बरेली, उन्नाव, लखनऊ स्थित इंजीनियरिंग व प्रबंधन संस्थानों के नौ सौ विद्यार्थी हैं शामिल। स्ट्रीट प्ले, ग्रुप डांस, सोलो सिंगिंग, मोनो एक्ट, टैटू मेकिंग सहित 45 स्पर्धाएं हो रही हैं आयोजित। समापन पर स्टार नाइट में प्रस्तुति देने के लिए प्रसिद्ध बैंड ग्रुप पहुंच रहा है एसआरएमएस सीईटी

लव इंडिया, बरेलीः श्रीराममूर्ति स्मारक कालेज आफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी में टायरो क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम जेस्ट- 2022 ‘परिवर्तन एक चक्र’ का शुक्रवार को रंगारंग आगाज हुआ। एसआरएमएस ट्रस्ट के प्रेरणा स्रोत स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व मंत्री, गांधीवादी नेता स्वर्गीय श्रीराममूर्ति जी की प्रतिमा पर ट्रस्ट के चेयरमैन देवमूर्ति जी ने माल्यार्पण किया। शतिक सभागार में रिबन काटा, दीप प्रज्वलन और सरस्वती पूजन के साथ जेस्ट- 2022 ‘परिवर्तन एक चक्र’ को शुभारंभ की अनुमति प्रदान की। जेस्ट की विभिन्न स्पर्धाओं में शामिल हो रहे विद्यार्थियों को उन्होंने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने टायरो क्लब को इस वर्ष के जेस्ट 2022 को थीम परिवर्तन एक चक्र को समर्पित करने को सराहा। कहा कि परिवर्तन एक चक्र है। यह हमेशा अच्छे के लिए होता है। इसे सहर्ष स्वीकार कर अपनाना चाहिए। आप सब भी इसको समझ कर इसके अनुसार अपने कार्य को अंजाम दें। इससे सीखें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें। अपना दायरा बढ़ाएं। यही आपको प्रशंसनीय बनाएगा और आपकी सराहना होगी।

उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों मंए टीम वर्क की भावना आती है। इसी को ध्यान में रखते हुए 27 वर्ष पहले विद्यार्थियों द्वारा संचालित टायरो क्लब स्थापित किया गया था। इसे जेस्ट और अन्य कार्यक्रमों के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई थी। तब से आज तक सफलतापूर्वक टायरो क्लब के सदस्य जेस्ट आयोजित करते आ रहे हैं। एक वर्ष कर्फ्यू की वजह से जेस्ट का आयोजन नहीं हुआ। परिवर्तन के कांसेप्ट को समर्पित इस वर्ष के जेस्ट के लिए सभी को बधाई।

टायरो अध्यक्ष रौनक तिवारी ने सभी का स्वागत किया और जेस्ट- 2022 की थीम ‘परिवर्तन एक चक्र’ को स्पष्ट करते हुए इसकी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि में स्ट्रीट प्ले, बैटल आफ बैंड्स, ग्रुप डांस, सोलो सिंगिंग, मोनो एक्ट, टैटू मेकिंग सहित 45 स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। सभी में परिवर्तन को प्रतिलक्षित किया जाएगा। इनमें एसआरएमएस ट्रस्ट के बरेली उन्नाव और लखनऊ स्थित समस्त तकनीकी एवं प्रबंधन महाविद्यालयों के 9 सौ से ज्यादा विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। इसका समापन संस्थान के एकेडमिक ग्राउंड में 19 नवंबर को शाम 6.30 बजे स्टार नाइट से किया जाएगा।

स्टार नाइट में प्रस्तुति देने के लिए देश के प्रसिद्ध बैंड ग्रुप का आगमन हो रहा है। जेस्ट- 2022 ‘परिवर्तन एक चक्र’ के उद्घाटन के मौके पर थीम ओपनिंग के साथ कलाकारों ने मीम के जरिये परिवर्तन को प्रदर्शित किया। आयुष सक्सेना पुरानी फिल्मों के गीतों के मुखड़ों को स्वर देते हुए वर्ष 2022 तक पहुंचे और गीतों में परिवर्तन को दिखाया। डांस परफॉर्मेंस के जरिये शिव की आराधना हुई और रक्तबीज और दुर्गा के युद्ध को नृत्य शैली में प्रदर्शित किया गया।

टायरो सेक्रेटरी वंशिका गुप्ता ने उपस्थित लोगों का आभार जताया। चेयरमैन देवमूर्ति, सचिव आदित्य मूर्ति सहित सभी लोग विद्यार्थियों द्वारा हैरी पॉटर थीम पर बनाई गई आर्ट गैलरी का अवलोकन करने पहुंचे। इसके बाद ऑडिटोरियम प्रतिभागियों के सुपुर्द कर दिया गया। जहां पहले दिन 21 स्पर्धाओं के एकल और समूह वर्ग में चार सौ से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल ने उन्हें देखा और अंक प्रदान किए। स्पर्धाओं में विजेताओं की घोषणा शनिवार को की जाएगी और तभी उन्हें पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

इस मौके पर एसआरएमएस ट्रस्ट के सेक्रेटरी आदित्य मूर्ति, ट्रस्ट एडवाइजर सुभाष मेहरा, श्रीराममूर्ति स्मारक कालेज आफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी के डीन एकेडेमिक्स डा.प्रभाकर गुप्ता, श्रीराममूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज के प्रिंसिपल डा.एसबी गुप्ता, श्रीराममूर्ति स्मारक कालेज आफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च के प्रिंसिपल डा.एलएस मौर्य, श्रीराममूर्ति स्मारक कालेज आफ नर्सिंग की प्रिंसिपल डा.रिंटू चतुर्वेदी, श्रीराममूर्ति स्मारक कालेज आफ लॉ के प्रिंसिपल मुकुट बिहारी लाल, श्रीराममूर्ति स्मारक कालेज आफ लॉ के डायरेक्टर डा.नसीम अख्तर, प्लेसमेंट सेल के डायरेक्टर डा.अनुज कुमार, फार्मेसी की डायरेक्टर डा.आरती गुप्ता, चीफ प्रॉक्टर डा.सोवन मोहंती, डीएसडब्ल्यू कपिल भूषण, सभी विभागाध्यक्ष और पुरातन छात्र भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम सूचना–समापन शनिवार (19 नवंबर 22)–

श्रीराम मूर्ति स्मारक कालेज आफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी में टायरो क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम जेस्ट- 2022 ‘परिवर्तन एक चक्र’ के समापन पर स्टार नाइट शाम छह बजे से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *