विश्व प्रसिद्घ जादूगर ओपी शर्मा नहीं रहे, 34 हजार शो किए थे देश-विदेश में

India International Uttar Pradesh टेक-नेट तेरी-मेरी कहानी

कानपुर। विश्व प्रसिद्घ जादूगर ओपी शर्मा का निधन।लंबे समय से बीमार चल रहे थे ओपी शर्मा जादूगर।निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दुनिया को कह गए अलविदा।जाने माने जादूगर ओपी शर्मा कानपुर के बर्रा इलाके में रहते थे।गोविंद नगर विधानसभा से सपा के टिकट से चुनाव भी लड़ चुके है ओपी शर्मा। जादूगर ओम प्रकाश शर्मा, जिन्हें ओपी शर्मा के नाम से जाना जाता था। शर्मा का जन्म और पालन-पोषण कानपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने सात साल की उम्र में जादू करना शुरू कर दिया और बाद में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की।

जादूगर ओपी शर्मा का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो बीते लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। जादूगर ओपी शर्मा के निधन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सांसद सत्यदेव पचौरी, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, महापौर प्रतिला पांडेय सहित कई जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया है। जादूगर ने अंतिम बार सितंबर 2019 में आगरा में शो किए थे। ओपी शर्मा का रूमाल से कबूतर उड़ाना और बक्से से आदमी को गायब करने का जादू काफी चर्चित था।

ये जादू है काफी चर्चित

जादूगर ओपी शर्मा का सूरसदन में विशालकाय डायनासोर पर किया गया जादू काफी चर्चा में रहा है। तब उन्होंने पलक झपकते ही डायनासोर पर काबू पा लिया था। इसके अलावा उन्होंने जादू के शो में ही खूंखार चिंपैंजी को लड़की बना दिया था. जिसके बाद वहां मौजूद दर्शक हैरान रह गए थे। हालांकि इसके अलावा वे पूरानी कुरीतियों पर भी अपने जादू के माध्यम से प्रहार करने के लिए जाने जाते थे। ओपी शर्मा शो में सामाजिक कुरीतियों जैसे टोने-टोटकों को लेकर जागरूक किया था। वे जादू को एक करिश्मा न मानकर एक कला मानते थे।

बता दें कि लंबी बीमार से पहले कल्याणपुर स्थित नर्सिंगहोम में एक सप्ताह तक वे भर्ती थे। उनकी पत्नी मीनाक्षी दिल्ली दूरदर्शन काम करती हैं।इसके अलावा उनके तीन बेटे और एक बेटी है। उनके बेटों की माने तो उन्होंने करीब 34 हजार शो किए थे।

ओपी शर्मा के निधन से कला के क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति

कानपुर निवासी जादूगर ओपी शर्मा के निधन पर सामाजिक संस्था भारत रक्षा सेना के संस्थापक अनिल भंवर ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि ओपी शर्मा के निधन से कला के क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति हुई है. उन्होंने ईश्वर से अपने श्री चरणों में स्थान देकर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *