Uttar-pradesh में पहली बार: एक साथ 126 ‘खाकी वाले’ लाइन हाजिर, इनमें कई सब इंस्पेक्टर भी शामिल

India Uttar Pradesh Uttarakhand अपराध-अपराधी तेरी-मेरी कहानी

यह खबर उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से आ रही है और पुलिस विभाग में हड़कंप मचा देने वाली है क्योंकि उत्तर प्रदेश में पहली बार इसी जिले में एक दो नहीं बल्कि 126 पुलिस वाले लाइन हाजिर किए गए हैं।

-: आप खुद देखिए 4 पेज के इस आदेश (पेज-1) को जो हम हूबहू आपको दिखा रहे हैं:-

एसएसपी आकाश तोमर के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में कहा गया है कि उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी और महिला आरक्षी का स्थानांतरण के नाम के सम्मुख अंकित स्थान पर तत्काल प्रभाव से किया जाता है।

-: आप खुद देखिए 4 पेज के इस आदेश (पेज-2) को जो हम हूबहू आपको दिखा रहे हैं:

यह आदेश जनपदीय स्थापना बोर्ड में लिए गए निर्णय के अनुसार जारी किया जा रहा है। यह स्थानांतरण आदेश को अगर गंभीरता से देखा जाएगा तो आप पाएंगे कि उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी और महिला आरक्षी को हटाकर पुलिस लाइन में भेजा गया है अर्थात उपरोक्त सभी 126 पुलिस वाले लाइन हाजिर कर दिए गए हैं।

-: आप खुद देखिए 4 पेज के इस आदेश (पेज-3) को जो हम हूबहू आपको दिखा रहे हैं:-

यह आदेश 20 सितंबर को जारी हुआ है और सभी प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्षों से कहा गया है के आदेश का पालन करा कर गोपनीय कार्यालय को अवगत कराएं।

-: आप खुद देखिए 4 पेज के इस आदेश (पेज-4) को जो हम हूबहू आपको दिखा रहे हैं:-

फिलहाल, अभी तक की जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में पहली बार किसी जिले में एक साथ 126 पुलिस वाले लाइन हाजिर किए गए हैं जिनमें कई उपनिरीक्षक भी शामिल है।

पर साथ 126 सब इंस्पेक्टर और आरक्षी को किया लाइन हाजिर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *