दो दिवसीय मुरादाबाद में यूपी जोड़ो यात्रा समापन
लव इंडिया, कुंदरकी/ मुरादाबाद। आज यूपी जोड़ो यात्रा दूसरे दिन कुंदरकी में गूलर चौराहे से प्रारंभ हुई यात्रा का स्वागत एहसान खा दरख्शा बेगम दाऊद खान ब्लॉक अध्यक्ष यूनिट ने भव्य स्वागत किया । राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” से प्रेरित होकर उनके संदेश को जनता में पहुंचाने के लिए अजय राय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बीड़ा उठाया।
अजय राय जी कुदरन्की तक यात्रा में शामिल रहे। उनकी फ्लाइट नागपुर जाने के लिए थी इसलिए वापस हो गये बाद में यात्रा का नेतृत्व तौकीर आलम राष्ट्रीय सचिव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने किया ग्रामीण उत्तर प्रदेश की जनता को जोड़ने के लिए यात्रा खेत खलियानों पथ के साथ -साथ चलते हुये बिलारी में यात्रा का स्वागत नगर अध्यक्ष मोहम्मद फारूक, ब्लॉक अध्यक्ष राहत अंसारी वाजिद अंसारी बैंड बाजे के साथ जबरदस्त स्वागत किया।
इसके बाद गांधी पार्क में तौकीर आलम ने महात्मा गांधी की मूर्ति को माल्यार्पण कर कहा कि यह यात्रा बेरोजगारों की समस्याओं किसानों समस्याओं महिलाओं की समस्यों मजदूर की समस्याओं को समझने के लिए उत्तर प्रदेश की जनता से जुड़ने के लिए प्रारंभ की है पूरा विश्वास है। राहुल गांधी जी का संदेश उत्तर प्रदेश की जनता में पहुंचेगा। आज मुरादाबाद जिले की दो दिवसीय यूपी जोड़ो यात्रा समापन की घोषणा की सबका आभार प्रकट किया। यह यात्रा रामपुर पहुंच रही है एक दिवस आराम के बाद प्रारंभ हो जाएगी।
यात्रा में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, तौकीर आलम साहब, विद्यित चौधरी ,ओमवीर यादव युवा प्रदेश अध्यक्ष, रिजवान कुरैशी ,शाहनवाज आलम अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश अध्यक्ष, असलम खुर्शीद जिला अध्यक्ष ,संभल के जिला अध्यक्ष विजय शर्मा ,तौकीर अहमद संभल नगर अध्यक्ष ,अफजल साबरी, राजेंद्र बाल्मीकि ,भयंकर सिंह बौद्ध ,पंकज बौद्ध ,मंगल सेन आदि उपस्थित रहे तथा प्रदेश के महिला प्रकोष्ठ पुरुष पदाधिकारी कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।