TMU की छात्रा करुणा के सुसाइड नोट में सॉरी का मतलब पता चला, अब मनोज की तलाश में जुटी पुलिस
लव इंडिया, मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी छात्राओं की मौतों को लेकर कई बार विवादों में रही है। इनमें वर्ष 2013 में MBBS छात्रा नीरज भड़ाना की संदिग्ध मौत का मामला सबसे अधिक चर्चित और विवादों में रहा क्योंकि छात्रा के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था और यूनिवर्सिटी के चांसलर और अन्य पदाधिकारियों पर FIR भी दर्ज हुई थी। इसके अलावा, 18 अक्टूबर 2021 को हापुड़ की MDS की छात्रा डॉक्टर वैशाली की डेडबॉडी गर्ल्स हॉस्टल के रूम में फंदे पर लटकी मिली थी। इस कड़ी में 24 नवंबर 2023 को एक और सुसाइड ने टीएमयू को चर्चा में ला दिया है।
24 नवंबर 2023 को मुरादाबाद की तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) की बीटेक छात्रा ने कॉलेज की 5वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। छात्रा का आज यानि शुक्रवार को एग्जाम था। एग्जाम हॉल से निकलने के बाद उसने रूम मेट को कॉल किया। कहा कि रूम में डिब्बे में तेरे लिए गिफ्ट रखा है।
रूम मेट आयुषी सिंह ने पुलिस को बताया, उसने रूम में चेक किया, तो डिब्बे में गिफ्ट की जगह सुसाइड नोट मिला। वो अभी सुसाइड नोट पढ़ ही रही थी कि करुणा विश्वकर्मा (21) के 5वीं मंजिल से कूदने की खबर मिली। उसने बालकनी से छलांग लगाई। वो सिर के बल नीचे गिरी जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।’
आनन-फानन में छात्रों ने यूनिवर्सिटी के हॉस्पिटल में करूणा को भर्ती कराया। करीब 5 घंटे तक वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ने के बाद करुणा ने देर शाम दम तोड़ दिया। जबकि घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजकर 15 मिनट की है।
पाकबड़ा पुलिस का कहना है कि करुणा विश्वकर्मा बिहार के मधुबनी के मोतनाजी गांव की रहने वाली थी। करुणा बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग में प्रथम वर्ष की स्टूडेंट थी। पुलिस ने छात्रा की सहेली से सुसाइड नोट बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया है।
बताया गया कि छात्रा ने सुसाइड नोट में खुद को लूजर लिखा है। इसके साथ ही लिखा है कि सॉरी मम्मी पापा, मैं मरना नहीं चाहती। मैं कभी आप लोगों को छोड़कर जाना नहीं चाहती। अपनी लाइफ में अब मैं कुछ नहीं कर सकती। मेरे जाने के बाद हमेशा हंसते रहिएगा। नेहा को पढ़ाना और बड़ा आदमी बनाना।
इसके अलावा, करूणा ने सुसाइड नोट में एक लड़के का भी जिक्र किया है। उसने लिखा- मनोज तुम्हें मुझसे बेहतर लड़की मिल जाएगी। मगर कोई मेरे जितना प्यार नहीं कर पाएगी। ऐसे में बड़ा सवाल यह है की मनोज कौन है? क्या वह छात्रा के साथ पढ़ता है? इसके बारे में अभी तक पुलिस जानकारी नहीं कर पाई है।