समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव फाखरा लईक बनीं
लव इंडिया मुरादाबाद। समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संतुति से वरिष्ठ महिला नेत्री एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष फ़ाखरा लईक अपनी प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव मनोनीत किया और आशा जताई कि पूर्व की भांति और नई ऊर्जा के साथ पार्टी की नीतियों एवं महिलाओं की आवाज को उठाने एवं जन जन की आवाज को बुलन्द करेंगी
महानगर अध्यक्ष शीरी गुल फ़ाखरा लईक के प्रदेश सचिव बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि महिला सभा नई ऊर्जा के साथ महिलाओं की आवाज बनेगी अथवा महिलाओं को स्वालंबी बनाये जाने के लिये संघर्षरत रहेगी । उसके लिए एक मिशन के जरिये महिलाओं को कारोबार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत कर पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी। इस अवसर पर नारेबाजी कर फ़ाखरा लईक का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया।
प्रदेश सचिव फ़ाखरा लईक का स्वागत करने बालों में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष शीरी गुल डॉ सलमा नासिर अल्फ़रत महजबीन शाइस्ता महजबीन शाहीन तनु शर्मा बबिता श्रीवास्तव शबीना विमलेश मोनी शर्मा डॉ बशर हुस्ना धर्मेन्द्र यादव आदि थे।