Horoscope: 19 नवंबर को कार्यक्षेत्र में किसे वरिष्ठों के दबाव और घर में कलह के कारण तनाव का सामना करना पड़ सकता है…पढ़िए
मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष दशमी, 19 नवंबर 2022, शनिवार को वृषभ राशि वालों का रुका काम पूरा होगा, अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसे कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों के दबाव और घर में कलह के कारण तनाव का सामना करना पड़ सकता है बता रहे हैं मानव कल्याण मिशन के संस्थापक स्वामी अनिल भंवर
मेष: –दोस्तों का रवैया सहयोगात्मक रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे।अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत तलाश रहे हैं तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। अपनी पार्टी में सभी को आमंत्रित करें, क्योंकि आज आपमें अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रेरित करेगी।
वृषभ: – आज रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों के लिए आज का दिन अच्छा है। मन में कई नए विचार आ सकते हैं।
मिथुन: – आज आपका तनाव कुछ कम रहेगा।आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन के मौके मिल सकते हैं।
कर्क :- कार्य क्षेत्र में वरिष्ठों के दबाव और घर में कलह के कारण आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्चों में भी इजाफा होगा। आपका भाई मददगार साबित होगा।
सिंह :- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज कोई बड़ा कदम उठाने से बचें। कोई भी फैसला लेने में दिक्कत महसूस हो सकती है। कोई पुराना विवाद आज सामने आ सकता है।
कन्या :- आज के दिन की शुरुआत शुभ समाचार से होगी। पढ़ाई के मामले में समय अच्छा है। कुछ आर्थिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
तुला :- दूसरों की आलोचना करने की आदत के कारण आपको आलोचना का शिकार भी होना पड़ सकता है। बदले में कटु उत्तर देने से बचें। ऐसा करने से आपको दूसरों की कठोर टिप्पणी से आसानी से छुटकारा मिल जाएगा।
वृश्चिक:- आज मित्रों के सहयोग से रुके कार्य पूरे होंगे। घर में अचानक कोई मेहमान आ सकता है। शाम तक घर में पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा।
धनु :- शनिदेव की कृपा से आपको अपने काम के लिए आवश्यकता से अधिक धन की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग है। आप जो भी काम सच्चे मन से करेंगे, उसमें सफलता जरूर मिलेगी।
मकर:- अपनी सेहत की बेहतरी के लिए खानपान में सुधार करें। आपके मन में शीघ्र धन कमाने की प्रबल इच्छा रहेगी। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार या दोस्त आ सकते हैं। अपने प्रिय को कुछ भी कठोर कहने से बचें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है।
कुम्भ :- आज भाग्य का साथ मिलेगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। निजी समस्याओं का समाधान होगा। आज अगर आप किसी काम के बारे में गहराई से सोचते हैं तो परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं।
मीन :- आज आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र को लेकर भागदौड़ हो सकती है। पारिवारिक सभी समस्याएं भी समाप्त होने के योग हैं। अगर आप कहीं निवेश करने जा रहे हैं तो यह समय आपके लिए ठीक नहीं है।