संभल में सपा का समन्वय सम्मेलन, स्नातक एमएलसी चुनाव में दानिश अख्तर के समर्थन में जुटे कार्यकर्ता


लव इंडिया संभल। बरेली-मुरादाबाद मंडल स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दानिश अख्तर के समर्थन में सोमवार को संभल में समन्वय सम्मेलन आयोजित किया गया।

सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।


कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक अकील उर रहमान खां द्वारा बहजोई मार्ग स्थित रॉयल पैलेस में किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


अपने संबोधन में लाल बिहारी यादव ने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान चलाने, मतदाताओं तक पार्टी की नीतियां और प्रत्याशी का संदेश पहुंचाने तथा चुनाव को पूरी गंभीरता के साथ लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही चुनाव में सफलता की कुंजी है।


सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लाल बिहारी यादव का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने की। इस अवसर पर कृष्ण मुरारी संख्यधर, मोहम्मद रफ़ी खां, नाजिर खां, मास्टर नसीम सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!