PDA के वोटो की नसबंदी करना चाहती है भाजपा सरकार

लव इंडिया मुरादाबाद। कुंदरकी जिला समाजवादी पार्टी की और आयोजित विशाल पीडीए महापंचायत सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल कुंदरकी में रहे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के विशाल पीडीए जन पंचायत सभा में विभिन्न दलों को छोड़कर सपा में शामिल होने वाले कई लोगों को सदस्यता ग्रहण कराया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की वर्तमान सरकार की नीतियों को लोकतंत्र एवं संविधान विरोधी बताया।


सपा प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार की स्कूल मर्जर नीति की आलोचना करते हुए दावा किया कि पाठशाला बनाम मधुशाला की लड़ाई में पूरा पीडीए समाज सपा के साथ एकजुट है। आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी देश में समता, समानता, स्वतंत्रता, भाईचारा को ख़त्म कर पाखंड और नफरत की राजनीति को बढ़ावा दे रही है।

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा सपा आओ गले मिले कार्यक्रम के माध्यम से समाज के बिगड़े माहौल को सुधारने और भाईचारा को बढ़ाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने आगामी वर्ष 2027 के चुनाव तक पीडीए बैठकों को जारी रखते हुए हर गांव, गली, मुहल्लों में सत्ता की जनविरोधी नीतियों से लोगों को जागरूक करते रहने के लिए कार्यकर्त्ताओं का आह्वान किया।

कहा कि वोटर लिस्ट में घपला करनेवाला बड़े-से-बड़ा अधिकारी और बूथ स्तर तक का चुनावकर्मी देख ले कि उसकी बेईमानी पकड़े जाने पर उसके ख़िलाफ़ इसी प्रकार FIR भी होगी और निलंबन व दंडात्मक कार्रवाई भी। वो अपने विभाग, परिवार और समाज में देश के साथ दगा करने का दोषी घोषित होगा, साथ ही सज़ा पाकर एक अपमानजनक जीवन जीने पर मजबूर भी होगा। जिनके कहने पर चुनावी धांधली हो रही है, वो भाजपाई लोग मतलब निकल जाने के बाद ऐसे संलिप्त लोगों को पहचानेंगे तक नहीं, बचाने की बात तो बहुत दूर की है। जब भाजपा अपने दल के उच्चस्थ पदों पर बैठे अपने लोगों के ख़िलाफ़ ही शतरंजी चालें चलती रहती है तो औरों का क्या।

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनावकर्मी भाजपाइयों के गुनाह में शामिल होकर या उनके साथ मिलीभगत करके कोई भी अपराध करने से पहले याद रखें भाजपा किसी की सगी नहीं है’। कहा कि बेटी बचाओ का नारा झूठा है बेटियों पर पिस्तौल तानी जा रहीं हैं 2024 का चुनाव संविधान और लोकतंत्र की हत्या करने बालों के खिलाफ होगा अखिलेश यादव संविधान बचाने को मरने मिटने के लिए तैयार हैं। नाम बदलने से कुछ नहीं होगा। सड़कों की बदहाल स्थिति बदलनी होंगी। पीडीए एक वैचारिक क्रांति है। पीडीए के लोग सामंतवाद के खिलाफ संघर्ष करेंगे पंचायत का चुनाव गाँव का होता है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल बोले कुंदरकी मे नंगा नाच हुआ मुजफ्फरनगर मे नंगा नाच हुआ भाजपाई महिलाओं पर पिस्तौल तान रहें हैं। भाजपा सरकार पीडीए के वोटो की नसबंदी करना चाहती है। आप लोग अपने वोट की नसबंदी मत होने देना और इस भाजपा सरकार की नसबन्दी कर देना।

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संविधान बचाने के लिए निकल पढ़ना कुंदरकी की तरह हर जगह लोकतंत्र बचाना सपा के लोगों का कोई बाल बांका नहीं कर सकता रावण का भेष बदल कर लोग आयेंगे इसलिए पाल, प्रजापति, निषाद, कश्यप, धीमार, गड़रिया,सैनी,वाहेलिया, लोधी जाटव, यादव,बाल्मीकि अन्य समाज के लोग जागरूक होकर भाजपा सरकार को खदेड़ दो और लोकतंत्र विरोधी सरकार को हटा कर अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बना दो फिर प्रदेश मे खुशहाली आयेगी।

इस दौरान, जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, पूर्व विधायक हाजी रिजावन, राष्ट्रीय सचिव लाखन सिंह पाल, जिला महासचिव फुरकान अली हाजी कललन उवेश, फुरकान आली,जुगल किशोर वाल्मीकि, लाखन सिंह सैनी, राजेश कुमारी यादव,धर्मेंद्र यादव,नाजिम उस्मानी अजीम पाशा, विजयवीर सिंह यादव, वेद प्रकाश सैनी, नौशाद पाशा योगेंद्र यादव,कादिर पाशा,फिरासत गामा, आदित्य चौधरी,नरेश शर्मा सुरेंद्र शर्मा, , दिव्यांश जाटव, असलम चौधरी, अफरोज वारसी, दुर्गा शार्म, हाजी कल्लन, प्रदीप यादव,जय कुमार प्रजापति,अमान उल्ला चौधरी,खलील अहमद,मुनाजिर सैफी दीवाँशु सागर,तसखिर अहमद,असलम चौधरी,वेद प्रकाश सैनी, सरदार सिंह पाल, शंकर लाल सैनी हनी यादव महेंद्र सिंह वाल्मीकि आदि मुख्य थे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!