सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और रिहाई की उठाई मांग
लव इंडिया, मुरादाबाद। शहर में मंगलवार को आर्य समाज से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिला अधिकारी द्वारा नामित अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए न्याय की मांग की। यह ज्ञापन वैदिक प्रवक्ता और सनातन महासंघ के संस्थापक गौतम खट्टर तथा उनके भाई माधव खट्टर की गिरफ्तारी के विरोध में दिया गया।
गिरफ्तारी गैर-कानूनी, समाज में आक्रोश

जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोनों को शीघ्र रिहा किया जाए। साथ ही उन्होंने दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की भी मांग उठाई। आर्य समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन में ये लोग रहे मौजूद

रमेश सिंह, वीरेंद्र आर्य, यशपाल आर्य, संदीप त्रिवेदी, रोहित नारंग, राजेश नारंग, सरदार गुरविंदर सिंह, संतोष गुप्ता, दिनेश आर्य, लोकेश आर्य सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
INDUSCLAY