
लव इंडिया, मुरादाबाद। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच ऑयल कंपनियों ने पेट्रोल पंप संचालकों के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है। कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल डीलरों को मिलने वाली क्रेडिट लिमिट की सुविधा समाप्त करते हुए अब डिपो से तेल लेने के लिए एडवांस भुगतान अनिवार्य कर दिया है। इस फैसले से पेट्रोल पंप संचालकों में हलचल मच गई है।
ऊर्जा संकट की आशंका के बीच नया फैसला

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण ऊर्जा बाजार को लेकर कई तरह की आशंकाएँ पैदा हो गई हैं। इसी बीच ऑयल कंपनियों ने अपने डीलरों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। कंपनियों का कहना है कि अब पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति केवल एडवांस भुगतान के आधार पर की जाएगी।
क्रेडिट लिमिट सुविधा समाप्त

भारत पेट्रोलियम कंपनी की ओर से जारी संदेश में स्पष्ट किया गया है कि पेट्रोल पंप डीलरों को पहले जो उधार क्रेडिट लिमिट दी जाती थी, उसे समाप्त कर दिया गया है। अब डीलरों को डिपो से तेल मंगाने के लिए पहले भुगतान करना होगा। यह भुगतान आरटीजीएस या अन्य डिजिटल माध्यमों से किया जा सकेगा।
गुरुवार रात से लागू नई व्यवस्था

ऑयल कंपनी की ओर से भेजे गए ईमेल के अनुसार यह नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। गुरुवार रात से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति केवल एडवांस भुगतान के आधार पर ही की जा रही है। इससे कई पंप संचालकों को अपनी व्यवस्था में बदलाव करना पड़ रहा है।
अभी कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया
“पश्चिम एशिया के संघर्ष से तेल को लेकर फिलहाल कोई बड़ा संकट नहीं है। स्थिति सामान्य है। हालांकि भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने अपने डीलरों की कुछ सुविधाओं में बदलाव किया है। इंडियन ऑयल कंपनी में अभी कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। ऑयल कंपनियों में आमतौर पर कैश एंड कैरी व्यवस्था ही रहती है।”
— मनोज त्यागी, महासचिव, पेट्रोल-डीजल डीलर्स एसोसिएशन, मुरादाबाद
गैस आपूर्ति को लेकर भी बढ़ी चिंता

ऊर्जा संकट की आशंका के बीच गैस आपूर्ति को लेकर भी दबाव देखा जा रहा है। कई स्थानों पर कामर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित होने की खबरें सामने आई हैं। इसका असर होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट कारोबार पर पड़ रहा है। वहीं घरेलू गैस सिलिंडर की डिलीवरी के लिए भी समय सीमा तय होने से एजेंसियों पर बुकिंग को लेकर भीड़ बढ़ गई है।
भारत गैस, इंडेन या HP, अगर डीलर नहीं दे रहा गैस तो इन नंबरों पर करें शिकायत…
भारत गैस हेल्पलाइन नंबर
1800-22-4344 (टोल फ्री)
इंडेन गैस कस्टमर केयर नंबर
1800-2333-555 (टोल फ्री)
एचपी गैस कस्टमर केयर नंबर
1800-2333-555 (टोल फ्री)
Hello world.