भीकनपुर अक्का में मकान गिरने से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत, रवि चौधरी पहुंचे, दी सांत्वना

लव इंडिया, मुरादाबाद। मुरादाबाद देहात विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भिकनपुर अक्का में गुरुवार सुबह अचानक एक मकान धराशायी होने से क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया। हादसे में मलबे में दबी गृहस्वामिनी को करीब तीन घंटे चले राहत-बचाव अभियान के बाद बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं विधानसभा 27 मुरादाबाद देहात के भावी विधायक प्रत्याशी रवि चौधरी मौके पर पहुंचे। उनके साथ पार्टी के जिला प्रमुख महासचिव गौरव कुमार भी मौजूद रहे। रवि चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और करीब तीन घंटे तक मौके पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्य अपनी निगरानी में कराया।

महिला की उपचार के दौरान मृत्यु की सूचना मिलने पर रवि चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने गृहस्वामी कासिम एवं शोक संतप्त परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं।

जिला प्रमुख महासचिव गौरव कुमार ने भी हादसे में महिला की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई और हरसंभव सहायता का विश्वास दिलाया।

घटनास्थल पर मौजूद पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नासिर अली, जिला प्रवक्त नाजिम, हकीम हामिद हुसैन, गुलाम नबी, सुमित सागर एवं एहसान प्रधान ने भी हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई। दोनों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में पार्टी कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हैं और हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

रवि चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जलभराव और मूलभूत सुविधाओं की कमी गंभीर चिंता का विषय है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी समाधान और प्रभावी व्यवस्था की आवश्यकता है।

error: Content is protected !!