Wilsonia Degree College में हस्तशिल्प प्रदर्शनी

लव इंडिया, मुरादाबाद। विल्सोनिया डिग्री कॉलेज में विल्सोनिया एक्सप्रेशन एक्सपो अर्थात हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के छात्र व छात्र छात्राओं द्वारा बनाए गए उत्कृष्ट हस्तशिल्प उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य हस्तशिल्प की समृद्ध परंपरा को बढ़ावा देना और हस्तशिल्पियों को उनके उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विल सोनिया ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के डायरेक्टर डॉक्टर आशीष संतराम, विल्सोनिया कॉलेज की प्रधानाचार्य संगीता रेबीज ,विल्सोनिया स्कॉलर्स होम की प्रधानाचार्य श्रीमती श्वेतांगना संतराम ,मिस्टर एविश रेविश, विल्सोनिया डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर लाजमीत कौर ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टॉल्स लगाए गए जो की आकर्षण का केंद्र रहे जैसे ईको क्रिएशंस ,मेहंदी व टैटू, फन जोन कैनवस एंड पेंटिंग्स, बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट ब्रास जॉन, प्लांट एंड पॉट डेकोरेशन, हैंडमेड जूलरी फॉर सेल्फ आदि। कार्यक्रम में विभिन्न छात्र व छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक नृत्य व गायन की प्रस्तुति की गई ।व लकी ड्रा का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने उत्साहित होकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर सारिका खन्ना ,डॉक्टर अंकित अग्रवाल, वीना पाल ,डा मुक्ता राठौर ,श्रीमती सिमरन कटारिया और वर्तिका शर्मा द्वारा किया गया ।डॉ. संजय अग्रवाल ,मिस्टर रुद्र प्रताप सिंह द्वारा कार्यक्रम का अनुशासन किया गया। मिस्टर उमेश चंद्र शर्मा ,डॉक्टर आरके भारद्वाज, डॉ. भावना शर्मा, डॉ.अर्चना सक्सेना, डॉ.रविंद्र सिंह चौहान उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!