बेटी की शादी के लिए जमीन बेचने का झांसा देकर ज्वैलर्स से हड़प लिए 11.93 लाख रुपए

उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। सोने की परख सुनार जानता है… कहावत को झूठा साबित करते हुए डिलारी थाना क्षेत्र के शातिर परिवार ने सराफ को ही चूना लगा दिया और बेटी की शादी के लिए जमीन बेचने का झांसा देकर ज्वैलर्स से 11.93 लाख रुपए हड़प लिए। डीआईजी के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह मामला है मुरादाबाद जनपद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का। गांव मोरा मुस्तकाम निवासी मनोज कुमार वर्मा पुत्र श्री किशन लाल वर्मा सराफ हैं। उनकी ज्वैलरी की शाॅप ग्राम काजीपुरा, थाना डिलारी, जिला मुरादाबाद में है। उनकी ज्वैलरी की शाॅप के पास ही श्रीमती मुस्तरी पत्नी रशीद, अलीशेर हाफिज पुत्र इमाम बख्श व ईनाम अली पुत्र हामिद अली उर्फ हामिद नेता रहते हैं। यह सब लोग आपस में रिश्तेदार हैं।

सराफ की इन लोगों से अच्छी जान-पहचान हो गई। एक दिन सराफ के पास अली शेर हाफिज व ईनाम अली आये और बोले कि लाला जी! हमारी रिश्तेदार मुस्तरी को अपनी दो बेटियों की शादी करनी है, जिसके लिए उन्हें रुपयों की जरूरत है और वह अपनी पांच बीघा जमीन बेचना चाहती हैं आप जमीन लेना चाहो, तो देख लो। इस पर सराफ उपरोक्त लोगों के साथ श्रीमती मुस्तरी मिला और उनकी जमीन देखी।

सराफ का श्रीमती मुस्तरी से पांच बीघा जमीन का सौदा 15 लाख रुपये में अलीशेर हाफिज और ईनाम अली ने तय करा दिया, जिसमें सराफ से दो लाख रुपये नकद व्याना, अली शेर और ईनाम अली को अपने पड़ोसी मदन पुत्र श्री किशन स्वरूप निवासी मोरा मुस्तकम, थाना सिविल लाइन्स, मुरादाबाद के सामने घर पर दिए और 1.93 लाख रुपये का सोने व चांदी का जेवरात मुस्तरी को उसकी बेटी की शादी बताकर दिलवा दिए और 8 लाख रुपये उपरोक्त लोगों ने सराफ के प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक, मीरा मुस्तकेम, मुरादाबाद के खाते से मुस्तरी के खाते में 06 फरवरी 2024 को ट्रांसफर करा दिये और कहा कि तुम जिस दिन बकाया रकम 3.07 लाख रुपये दे दोंगे, उस दिन जमीन का बयनामा तुम्हारे नाम करा देंगे।

सराफ ने उपरोक्त रुपये ट्रांसफर करने के बाद तीन माह में ही बकाया रकम का इन्तजाम कर लिया और बयनामा कराने को कहा तो यह लोग टाल-मटोल करने लगे और धीरे-धीरे इन लोगों ने काफी समय व्यतीत कर दिया। इस पर सराफ को धोखाधड़ी व जालसाजी करके अपने को ठग लिए जाने का एहसास हुआ।

सराफ ने अपने 11.93 लाख रुपए वापस मांगे तो आनाकानी करने लगे। एक मई 2025 को शराब डेंटल कॉलेज से दांतों का इलाज करा कर लौट रहा था तो रास्ते में अलीशेर हाफिज पुत्र इमाम बख्श, इनाम अली पुत्र हामिद अली उर्फ हामिद नेता. मुस्तरी पत्नी रशीद निवासीगण कोजीपुरा, थाना डिलारी सभी लोगों ने चौराहे से आगे सराफ को रोक लिया तथा गाली दी और कहने लगे कि तू हमारे खिलाफ बहुत प्रार्थना पत्र देता है।

आरोप है कि अली शेर व इनाम अली ने धारदार हथियार से जान से मारने की नियत से सराफ पर प्राणघातक हमला किया, लेकिन भीड़ इकट्ठी होने के कारण सराफ बच गया। तो जान से मारने की धमकी दे कर चले गए। बाद में सूचना पर पुलिस आई और सराफ का मेडिकल कराया। मगर कोई कार्यवाही नहीं की। इस पर सराफ मने डीआईजी से गुहार लगाई तो अब डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!