मैं बेझिझक पूछने को तैयार रहती हूं, क्योंकि बार और बेंच एक दूसरे के पूरक हैं: कमिश्नर संगीता सिंह

लव इंडिया मुरादाबाद। 8 सितंबर 2026 को दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद के सभागार में नवागंतुक मण्डलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह (आईएएस) का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द मोहन गुप्ता एडवोकेट ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुरादाबाद मण्डल की नवागंतुक मण्डलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह रही। कार्यक्रम का संचालन बार एसोसिएशन के महासचिव कपिल गुप्ता एडवोकेट ने किया।

कार्यक्रम में अधिवक्ताओं द्वारा नवागंतुक मण्डलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह को अधिवक्ताओं द्वारा पुष्प गुच्छ, पुष्प और मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आदेश श्रीवास्तव द्वारा नवागंतुक मण्डलायुक्त का जीवन परिचय पढ़ा। कार्यक्रम में बोलते हुए मण्डलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह ने कहा कि व्यक्ति कितना ही बड़ा क्यों ना हो जाए उसे सीखने का भाव नहीं छोड़ना चाहिए। मुझे जब भी और जहां भी किसी पत्रावली के निस्तारण में कोई आवश्यकता महसूस होती है मै बेझिझक अधिवक्ताओं से पूछने को तैयार रहती हूं क्योंकि बार और बेंच एक दूसरे के पूरक है।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द मोहन गुप्ता ने कहा कि मण्डलायुक्त महोदया का जो अल्पकालीन समय में मण्डल में उनके द्वारा कार्य किये गये है वह मण्डलायुक्त की कार्यशैली और कर्त्तव्यपरायणता का प्रतीक है। इस अवसर पर मण्डलायुक्तल संगीता सिंह के कर कमलों से दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद के 4 जुलाई 2026 से प्रभावी नवीन बायलॉज पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के अंत में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द मोहन गुप्ता एवं महासचिव कपिल गुप्ता द्वारा मण्डलायुक्त को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गय।

इस अवसर पर कार्यक्रम उमाकांत शर्मा, सुधीर गुप्ता, महेश चंद्र त्यागी, आदेश श्रीवास्तव, प्रभात गोयल, अतुल सोती, अंजार हुसैन, अजय बंसल, पुनीत चौहान, सचिन शर्मा, आवरण अग्रवाल, जितेंद्र प्रताप सिंह जेपी, रमा पांडेय, शिव कुमार गौतम, सुरेश सिंह, आशीष उपाध्याय, जाबिर हुसैन, कैलाश सिंह, पंकज शर्मा, सचिन कुमार, फिरोज आलम, सीता सैनी,दीपिका वर्मा, निमित जायसवाल,आसिफ,पूनम सैनी, शुभी माथुर, अकरम, रफीक अहमद, बाबू इस्लाम, मलिक अंसारी,नीतू पाल ,नीतू चौधरी गोपाल कृष्ण द्विवेदी, अजय पाल, सुनीत अग्रवाल, पुष्प यादव, सुरबेंद्र पाल, शादाब हुसैन सहित अनेको अधिवक्तागण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!