Shiv Sena ने पत्रकार उमेश लव और कुमार देव समेत कई का सम्मान किया

लव इंडिया, मुरादाबाद। हिंदू हृदय सम्राट और बालासाहेब ठाकरे की स्वामी जयंती के अवसर पर शिवसेना द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों और एक राष्ट्रीय स्तर के पहलवान को सम्मानित किया गया।

लव इंडिया के संपादक उमेश लव को सम्मानित करके मुरादाबाद शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा

✍️बालासाहेब ठाकरे को नमन किया

मुरादाबाद महानगर सहित जिले की विभिन्न तहसीलों में श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर जहां एक ओर बाइक रैलियों के जरिए बालासाहेब ठाकरे को नमन किया गया, वहीं महानगर में आयोजित एक सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकारों और एक राष्ट्रीय स्तर के पहलवान को सम्मानित किया गया।

दैनिक की युगबंधु के संपादक कुमार देव को सम्मानित करके मुरादाबाद शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा


🔹 महानगर में सम्मान समारोह, पत्रकारों को किया गया सम्मानित


महानगर के बुध बाजार स्थित होटल प्रेम चुनरिया में आयोजित सम्मान समारोह में शिवसेना ने वरिष्ठ पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया। शिवसेना जिला प्रमुख ने इस अवसर पर कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने अपने सार्वजनिक जीवन और राजनीति की शुरुआत एक पत्रकार के रूप में की थी, इसलिए पत्रकारों का सम्मान करना उनकी स्मृति को सच्ची श्रद्धांजलि है।

एनसीआर के संवाददाता अनिल कुमार राणा को सम्मानित करके मुरादाबाद शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा


सम्मानित किए गए पत्रकारों में—


🧑‍🎨कुमार देव (दैनिक युग बंधु)
🧑‍🎨उमेश लव (लव इंडिया नेशनल)
🧑‍🎨सूरज ठाकुर (विधान केसरी)
🧑‍🎨श्याम खन्ना (उत्तर केसरी)
🧑‍🎨सुनील कपूर (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया)
🧑‍🎨अनिल कुमार राणा (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया)
शामिल रहे।

पत्रकार सुनील कपूर को सम्मानित करके मुरादाबाद शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा


🔹 नेशनल रेसलर का भी हुआ सम्मान


इसी सम्मान समारोह में सुमित कश्यप (नेशनल रेसलर) को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। शिवसेना नेताओं ने कहा कि खेल के क्षेत्र में देश और समाज का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

नेशनल रेसलर सुमित कश्यप को सम्मानित करके मुरादाबाद शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा


🔹 तहसीलों और महानगर क्षेत्रों में निकली बाइक रैलियां


बालासाहेब ठाकरे की स्वामी जयंती के अवसर पर मुरादाबाद जिले की विभिन्न तहसीलों और महानगर के कई इलाकों में बाइक रैलियां निकाली गईं। रैलियों के दौरान “जय भवानी, जय शिवाजी” और बालासाहेब ठाकरे अमर रहें जैसे नारे लगाए गए। शिवसैनिकों ने बालासाहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के शुभारंभ पर दीप प्रचलित करते अतिथि गण


🔹 बालासाहेब के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प


कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे के राष्ट्रवादी, सांस्कृतिक और सामाजिक विचार आज भी प्रासंगिक हैं। शिवसेना उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज और राष्ट्र के हित में कार्य करती रहेगी।

कार्यक्रम में मंच पर बैठे अतिथि

🔹 बड़ी संख्या में शिवसैनिक रहे मौजूद


इस मौके पर विपिन भटनागर, वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, राजीव राठौर, अरुण ठाकुर, आकाश सिंह, पंकज पाल, बादाम सिंह, तिलक राज, शिबू सैनी, मयंक सैनी, मधुबाला कश्यप, धर्मेंद्र कश्यप, शरद कपूर, भारत अरोड़ा, हर्ष सिंह, अशोक सैनी, भोला सिंह, पवन रोहिल्ला, चंचल अरोड़ा, हरि सिंह, जीतू, राजपाल, राहुल, जितेंद्र पासी सहित सैकड़ों शिवसैनिक उपस्थित रहे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!