शिवसेना के स्थापना दिवस पर सिढावली में हुआ आयोजन, बाला साहेब ठाकरे के विचारों को अपनाने का लिया संकल्प
लव इंडिया, ठाकुरद्वारा। शिवसेना उद्धव ठाकरे के स्थापना दिवस के अवसर पर तहसील क्षेत्र के सिढावली स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शिवसैनिकों ने संगठन के संस्थापक स्वर्गीय बाला साहेब बाल ठाकरे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने, शिवसेना की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज हित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बाला साहेब ठाकरे ने राष्ट्रवाद, हिंदुत्व और जनसेवा का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी शिवसैनिकों के लिए प्रेरणास्रोत है।
तहसील प्रमुख सोमपाल सिंह कश्यप ने कहा कि शिवसेना कार्यकर्ता संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव तक पहुंचेंगे तथा आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के विस्तार और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख हेमेंद्र सिंह, ग्राम प्रमुख आकाश, कोषाध्यक्ष अतुल सिंह, राजीव, शिवम, सागर, मुन्नालाल, कृष्णपाल सहित अन्य शिवसैनिक मौजूद रहे। समारोह के अंत में संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
