फॉरच्यूनर गाड़ी में तस्करी कर ला रहा था शराब, पौडी गढ़वाल का प्रवीन गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। जनपद में अवैध शराब की बरामदगी व शराब तस्करों की गिरफ्तारी हेतु हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत तथा पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी खतौली व थाना प्रभारी खतौली के कुशल नेतृत्व में दिनांक 26.11.2022 को थाना खतौली पुलिस द्वारा 01 शराब तस्कर अभियुक्त को जानसठ अडडे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा दिल्ली से अपनी लग्जरी गाडी फॉरच्यूनर में अवैध रुप से शराब की तस्करी की जा रही थी। अभियुक्त के कब्जे से 04 पेटी अवैध शराब, 40 बीयर केन बरामद की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.* प्रवीण पुत्र चन्द्र मोहन सिंह निवासी मकान न0 112 भविष्य निधि एन्कलेव थाना मालवीय नगर हाल पता A1/223D आया नगर थाना महरौल्ली राज्य दिल्ली मूल निवासी डांगू थाना कोतवाली जनपद पौडी गढवाल उत्तराखण्ड।
बरामदगी-*
01 पेटी (12 बोतल)- सोल्फर सौर्ट मार्का। 01पेटी (12 बोतल)- B7 मार्का। 02 पेटी (24 बोतल)- रायल स्टैग हरियाणा मार्का। 40 कैन बडवाईजर बीयर हरियाणा मार्का । 01 कार फोर्चूनर DL 02 CAW- 8199
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1.* उ0नि0 श्री मुनीश कुमार थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।*2.* कां0 607 अर्जुन सिंह थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।*3.* कां0 1669 सौरभ कुमर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।