अमृत मंथन के दौरान निकले हलाहल विष को अपने कंठ में रख लिया था देवों के देव महादेव ने : अजय शर्मा

Uttar Pradesh तीज-त्यौहार

संजीव गुप्ता, लव इंडिया, संभल। हिंदू जागृति मंच के सदस्यों ने श्रावण मास की शिव तेरस को भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करके पूजन अर्चन मंत्र जप के साथ महा आरती का आयोजन कर देवों के देव महादेव की विशेषताओं और शिव तेरस के महत्व का बखान किया।

नगर के सप्त सागर तीर्थ पर स्थित सरथलेश्वर महादेव मंदिर में हिंदू जागृति मंच, महिला मंच एवं युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर विधि विधान से पूजन अर्चन अभिषेक उपरांत सामूहिक रूप से महा आरती करके धूमधाम से पर्व मनाया। सर्वप्रथम पंडित शक्ति निधि उपाध्याय ने वेद मंत्र उच्चारण के साथ मुख्य यजमान सुमन शर्मा एवं अजय कुमार शर्मा के द्वारा विधिवत भगवान शिव का पूजन कराया।

पंचामृत बनाकर सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक कराया। तत्पश्चात सभी ने बेलपत्र, मिष्ठान, अक्षत, धतूरा, भांग पत्ती और प्रज्वलित दीपों से सजीआरती की थाली को अपने हाथों में लेकर देवाधिदेव महादेव की आरती श्रद्धा और उत्साह पूर्वक की। इस अवसर पर मनोहारी दृश्य प्रकट हुआ। सामूहिक महाआरती की दिव्यता भव्यता देखते ही बन रही थी।

नगर के संभ्रांत जनों गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में आयोजित महाआरती कार्यक्रम में अपना संबोधन रखते हुए हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि भगवान शिव ने अमृत मंथन के दौरान निकले हलाहल विष को अपने कंठ में रख लिया था। इसी विष की तपन को शांत करने के लिए इस दिन सभी देवताओं ने उनका जल और पंचामृत से अभिषेक किया था। इसलिए भगवान शिव नीलकंठ कहलाए।

मंदिर के पुजारी पं. शक्तिनिधि उपाध्याय ने कहा कि घर में व्यक्तिगत रूप से पूजा अर्चना करने की अपेक्षा सामूहिक रूप से पूजा अर्चना करने पर 10 गुना पुण्य फल प्राप्त होता है। उन्होंने प्रत्येक सोमवार को तीर्थ पर सामूहिक आरती करने की व्यवस्था बनाने का आह्वान किया। प्रदीप कुमार शुक्ला, अरुण कुमार अग्रवाल, शरद चंद्र भारद्वाज, नरेंद्र कुमार अग्रवाल, निधि शर्मा, नेहा मलय आदि अनेक शिव भक्तों ने भगवान शिव, शिव तेरस, श्रावण और सोमवार के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला।

सरिता गुप्ता, गुंजा गुप्ता, सुनीता यादव, प्रीति शर्मा, राजेंद्र गुर्जर, आशा गुप्ता, सुबोध गुप्ता, विकास वर्मा, अनंत अग्रवाल, संतोष गुप्ता, मुकेश शर्मा, अरविंद शंकर शुक्ला, रजनी गुप्ता, शशि गंभीर, राकेश भारद्वाज, सुधीर कुमार भारद्वाज, राजेंद्र कुमार शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, सुभाष चंद्र मोंगिया, रानी मोंगिया, विनोद कुमार अग्रवाल आदि दर्जनों शिव भक्तों ने सामूहिक आरती में भाग लेकर भगवान शिव में अपनी आस्था- श्रद्धा प्रकट करते हुए जय जय कार की। कार्यक्रम का सफल संचालन हिंदू जागृति मंच के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *