सीतापुर जेल से आजम खां ने सपा प्रतिनिधिमंडल से मिलने को मना किया, राजनीतिक गलियारों में हड़कंप
उमेश लव, लव इंडिया, सीतापुर। पूर्व मंत्री आजम खां से मिलने के लिये आज सपा का प्रतिनिधमंडल सीतापुर जेल पहुंचा तो जेल प्रशासन ने उन्हें मिलवाने से मना कर दिया। जेल प्रशासन का कहना है कि आजम खां ने सपा प्रतिनिधिमंडल से मिलने से मना कर दिया। फ़िलहाल आजम द्वारा मना करने पर राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ और इसे किसी नए परिवेश में जोड़कर देखा जा रहा है।
कुछ दिनों पूर्व रालोद के मुखिया ने आजम खान के पुत्र अब्दुलला आजम व उनकी पत्नि से घर जाकर मुलाकात की थी। इसके बाद प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने कारागार में पहुंचकर आजम खान से मुलाकात करने के पश्चात मीडिया से वार्ता करते हुए सपा मुखिया अखिलेश और मुलायम सिंह यादव पर तंज कसा था।
मालूम हो कि कुछ ही दिन पहले समाजवादी गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी भी रामपुर पहुंचे थे और आजम खान की पत्नी फातमा, बेटे अब्दुल्लाह आजम व अन्य परिजनों से मिले थे क्योंकि रामपुर से आवाज उठी थी कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव ने आजम खान की अनदेखी की है। इसी के चलते वह लगभग 26 माह से जेल में है।