स्वागत से गदगद मुशीर खां तरीन बोले- पूरी निष्ठा के साथ कांग्रेस को मजबूत करेंगे
लव इंडिया, सम्भल। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर संभल में नई ज्वाइन कर चुके मुशीर खा तरीन एवं उनके साथियों का स्वागत आलम सराय स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय पर किया गया शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद के नेतृत्व में आज आलम सराय स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी ज्वाइन कर चुके नए साथियों का स्वागत कार्यक्रम किया गया। जिसमें कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुशीर खान तरीन का फूल मालाओं से स्वागत किया एवं उनके साथ आए नए साथियों कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
स्वागत के बाद मुशीर खां तरीन एवं उनके साथियों ने कहा कि हम पूरी निष्ठा के साथ कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे एवं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष खडके के हाथों को मजबूत करेंगे। शहर अध्यक्ष ने कहा कि देश में हर तरफ अराजकता है, भ्रष्टाचार है, नफरत है, ऐसे में देश की एकता और अखंडता के लिए कांग्रेस का आना जरूरी है। कांग्रेस ही देश की अर्थव्यवस्था देश के भाईचारे को पुरानी पटरी पर ला सकती है। राहुल गांधी को पूरा देश प्रधानमंत्री देखना चाहता है। वह वक्त दूर नहीं कि 2024 में राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे।
इस अवसर पर आरटीआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार ऊठवाल, महिला जिलाध्यक्ष कल्पना सिंह, अब्दुल रहमान एडवोकेट, जिला चेयरमैन आरिफ खान तनवीर, जिला महासचिव आरिफ प्रधान, वरीद वारसी, लीगल सेल के जिलाध्यक्ष जीतपाल एडवोकेट, ब्लॉक अध्यक्ष अक्षय ठाकुर, आरटीआई जिलाध्यक्ष वाहिद एडवोकेट, सुधीर राघव, दाऊद पाशा, डीके वाल्मीकि, सुमन त्यागी, सुभानी, मोहम्मद अंसार, वीर सिंह सागर, सलमान तुर्की, फुरकान कुरेशी, अकील अहमद, फाजिल अंसारी, शारिक जिलानी, नजरुल हसन, मोहम्मद हसन, मास्टर मेहताब, योगेंद्र पाल सिंह, अंजार मंसूरी, सरफराज सेफी, उमर अंसारी, मोहम्मद आदिल, सज्जन खान, अजीम सैफी आदि उपस्थित रहे।