प्रियंका गांधी का मुरादाबाद में रोड शो, चाचा-भतीजे के लिए मांग रहीं वोट

Uttar Pradesh

उमेश लव, मुरादाबाद। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 2 महीने के बाद मुरादाबाद आई है और फिलहाल वह रोड शो कर रही हैं। उनके साथ में वाहन पर मुरादाबाद देहात से कांग्रेस के प्रत्याशी इकराम कुरैशी और हाजी रिजवान कुरैशी भी बैठे हैं।

2 माह पहले आई थी प्रियंका, किया था पति संग आने का वादा

मालूम हो कि प्रियंका गांधी की मुरादाबाद में ससुराल है और 2 माह पहले वह यहां आई थी तो दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस के पीछे प्रतिज्ञा रैली करते हुए उन्होंने कहा था कि अगली बार जब भी आऊंगी तो पति रॉबर्ट वाड्रा भी साथ होंगे लेकिन गुरुवार को ऐसा नजर नहीं आया। वह चुनावी समर में रामपुर से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रैली करने के बाद सीधी मुरादाबाद पहुंची।

जामा मस्जिद इलाके में मांग नहीं वोट


कांग्रेसी महासचिव प्रियंका गांधी मुरादाबाद देहात के कांग्रेस प्रत्याशी इकराम कुरैशी और मुरादाबाद शहर के कांग्रेस प्रत्याशी हाजी रिजवान कुरैशी के लिए जामा मस्जिद से रोड शो कर रही है और कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रही हैं। कार की छत पर बैठी प्रियंका गांधी पर कई स्थानों पर जमकर फूलों की वर्षा की।

हाजी इकराम और रिजवान रिश्ते में है चाचा भतीजे

मालूम हो कि हाजी इकराम कुरेशी अखिलेश सरकार में राज्यमंत्री भी रहे हैं। वह शहर से चुनाव लड़ रहे रिजवान कुरैशी के चाचा हैं। अखिलेश यादव ने हाजी इकराम का टिकट काटकर उनके पड़ोसी मीट व्यापारी हाजी नासिर कुरैशी काे दे दिया था। इसके बाद इकराम समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होकर मुरादाबाद देहात से चुनावी समर में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *