horoscope: 21 फरवरी को मेष से मीन तक…

horoscope: 21 फरवरी को मेष से मीन तक…जीविका के क्षेत्र में लाभ के कई अच्छे अवसर मिलने वाले हैं…जानने के लिए अपनी राशि के अनुसार पढ़िए अपना दैनिक राशिफल… जिसे लिखा उत्तराखंड के जाने माने ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री ने..

मेष राशि :- परिजनों के व्यवहार से परेशानी हो सकती है।जीवनसाथी का सहयोग न मिलने से चिंता बढ़ेगी।नौकरी में अधिकारियों से तालमेल की कमी तनाव का कारण बन सकती है।संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा,जिससे उन्नति के योग बनेंगे।
वृषभ राशि :- व्यापार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था सुगमता से होगी।आज भूमि से संबंधित निवेश शुभ रहेंगे साझेदारी करने में विचार करें।पेट से संबंधित पीड़ा संभव है।आर्थिक धन -लाभ के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि :- संतान के विवाह में आ रही बाधा तनाव बढ़ा सकती है।सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे।दोस्तों की मदद से रुके कार्य पूरे होंगे।प्रशासनिक विभाग से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।
कर्क राशि :- परिजनों द्वारा आपकी निंदा की जाएगी।बहनों से संबंध मधुर होंगे।प्रेम प्रसंग में सफलता के योग बन रहे हैं।नौकरी में मनचाही पदोन्नति से मन प्रसन्न रहेगा।मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा।पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।
सिंह राशि :- राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है।किसी उच्च अधिकारी से संबंध मजबूत होंगे।पूर्व में किए निवेश से लाभ होगा पारिवारिक सुख समृद्धि बनी रहेगी।यात्रा के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि :- आप कितना भी परिश्रम कर लें परिजन आपकी कभी तारीफ नहीं करेंगे।मन दुखी ना करें अपने समय का इंतजार करें।पिता के साथ संबंधो में टकराव संभव है।भाइयों द्वारा धोखा मिलने से दुखी रहेंगे।
तुला राशि :- आपके रहन-सहन से परिजन ना खुश रहेंगे।कार्यस्थल पर कर्मचारियों से योग्य सहयोग मिलेगा।व्यापार में नई तकनीकी का उपयोग लाभकारी साबित होगा।समय रहते जरूरी कागजात संभाल कर रखें।
वृश्चिक राशि :- अपनी कार्यक्षमता एवं काम करने के तरीकों से उच्य अधिकारी प्रभावित करेंगे।मन की बात कह दे संकोच को त्यागें।अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य करें।लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।
धनु राशि :- समय रहते अपनी आदतों को सुधार करना आवश्यक है।बुरी आदतों से स्वयं को बचाएं।आज पड़ोसियों से विवाद की स्थिति बनेगी।पूर्व में किए निवेश से धन-लाभ होगा।व्यापार में आर्थिक लाभ के योग हैं।आलस की अधिकता रहेगी।
मकर राशि :- कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे।व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।मन में किसी संकोच या चिंता के कारण तनाव बना रहेगा।आंखों से संबंधित पीड़ा संभव है।
कुम्भ राशि :- संतानों के प्रति भेदभाव न करें,सही को सही और गलत को गलत कहने का साहस रखें।निजी जीवन में निर्णय लेने का समय आ गया है।संपत्ति संबंधी विवादों का समाधान हो जाएगा।उच्च अधिकारियों से संबंध मधुर बनेंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
मीन राशि :- आपकी कार्यकुशलता सभी को प्रभावित करेगी,जिससे राजनीति में उन्नति के योग बनेंगे।अपनी वाणी की शैली में बदलाव करें।सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा,तथा मकान की मरम्मत में धन व्यय हो सकता है।