Karni Sena ने फूंका SP MP Ramji Lal Suman का पुतला

लव इंडिया मुरादाबाद। करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में सैकड़ों करणी सैनिको हनुमान मूर्ति तिराहे पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला फूंका।

इस अवसर पर करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा ने कहा समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने महाराणा सांगा ही नहीं बल्कि पूरे हिंदू समाज का अपमान किया है , करणी सेना हिंदुओं के सम्मान में अंत तक न्याय के लिए लड़ेगी।


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा ने कहा की करणी सेना हिंदुत्व को एकजुट करने का काम कर रही है, हिंदुत्व को मजबूत करने का काम कर रही है, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू लगातार चैनल पर डिबेट के माध्यम से हिंदू समाज को एकजुट करने में लगे हुए हैं।


इस अवसर पर करणी सेना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर योगेन्द्र सिंह राणा के साथ प्रदेश महामंत्री संगठन अवनीश चौहान,वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर अंकित सिंह, जिलाध्यक्ष ठाकुर मुकेश सिंह, जिलाध्यक्ष युवा शक्ति अमित ठाकुर, महानगर अध्यक्ष ठाकुर तनवीर सिंह, नगर विधानसभा अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा,जिला उपाध्यक्ष ठाकुर चैतन्य सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष युवा शक्ति ठाकुर , प्रदेश मंत्री युवा शक्ति ठाकुर अभिरित प्रताप सिंह, महानगर उपाध्यक्ष योगेश राघव, विधानसभा अध्यक्ष देहात छोटू शर्मा उर्फ गब्बर, जिला मंत्री प्रिंस ठाकुर, जिला महामंत्री दीपू सिंह राठौड़, अभिषेक चौहान, रितिक चौहान उमंग चौहान, विक्की ठाकुर,महानगर मंत्री अभिषेक चौहान, पवन ठाकुर, अर्जुन सिंह, अनुज सिंह, अनमोल प्रजापति शिव जाटव प्रिंस ठाकुर सुनील पासी आदि करणी सैनिक मुख्य रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!